Homeखेलऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए इंग्लैंड तैयार, ODI-T20 टीम में कई नए...

ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए इंग्लैंड तैयार, ODI-T20 टीम में कई नए चेहरे को मिला मौका

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -
आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का एलान कर दिया है. इस बार टीम में कुछ अलग बदलाव देखने को मिलेंगे. जोस बटलर और फिल साल्ट दोनों ही सीरीज में नहीं दिखेंगे. जबकि टी20 टीम में नए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी काबिलियत साबित करने का अवसर दिया गया है.
ईसीबी यानी की इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान कर दिया है. इसके लिए इंग्लैंड की टीम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी. जहां 12 नवंबर से पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद 21 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी.
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 16 खिलाड़ियों की टीम चुनी है. चोट के कारण जोस बटलर इस सीरीज में नहीं खेलेंगे, जबकि फिल साल्ट को भी टीम में जगह नहीं मिली है. वहीं, बात करें हेनरी क्रोकोम्बे की तो उन्हें पहली बार इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है. तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, जेमी ओवरटन, सैम कर्रन, जोश टंग और हेनरी क्रोकोम्बे को चुना है. वहीं, बल्लेबाजी में कप्तान हैरी ब्रूक के साथ अनुभवी जो रूट, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट और विल जैक्स हैं.

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...