Homeझारखंडगिरिडीह में सांसद मनोज तिवारी और सौंदर्या शर्मा का रोड शो रद्द...

गिरिडीह में सांसद मनोज तिवारी और सौंदर्या शर्मा का रोड शो रद्द होने पर भड़के बिनोद सिन्हा, हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह में सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा नेता बिनोद सिन्हा ने मंगलवार को एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर हेमंत सरकार और जिला प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय जिला प्रशासन निष्पक्षता छोड़कर हेमंत सरकार के ‘पिछलग्गू’ की तरह काम कर रहा है और विपक्ष के कार्यक्रमों में लगातार बाधा डाली जा रही है। इस प्रेसवार्ता में भाजपा नेता नवीन सिन्हा और आजसू नेता मनोज सिंह भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

- Advertisement -

युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का था मकसद

भाजपा नेता बिनोद सिन्हा ने बताया कि शहर में दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा का एक रोड शो प्रस्तावित था। इस कार्यक्रम का एकमात्र उद्देश्य युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना था, ताकि वे भटकाव के रास्ते से दूर रहकर खुद को पढ़ाई से जोड़ सकें। हालांकि, जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की पूरी तैयारी होने के बावजूद अंतिम समय में रोड शो की अनुमति रद्द कर दी, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

- Advertisement -

प्रशासन पर लगाया ‘सनातन विरोधी’ रवैये का आरोप

प्रेसवार्ता के दौरान बिनोद सिन्हा ने स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार के रवैये को सनातन विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी जब गिरिडीह में बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम का आयोजन होना था, तब जिला प्रशासन ने पहले स्वीकृति दी और बाद में सरकार के इशारे पर पूरे कार्यक्रम को रद्द कर दिया था। अब सांसद मनोज तिवारी के कार्यक्रम को रोककर एक बार फिर वही रवैया दोहराया गया है।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...