Homeबिहारखिचड़ी खाने के बाद 13 बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी की...

खिचड़ी खाने के बाद 13 बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत; अस्पताल में चल रहा इलाज

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

बगहा: बिहार के बगहा में खिचड़ी खाने के बाद 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। घटना भैरोगंज थाना क्षेत्र के मशहवा टोला की है। बच्चों को अचानक पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी, जिसके बाद परिजन घबराकर उन्हें बगहा अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। सभी बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार, फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।

- Advertisement -

एक ही घर में खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, गांव में एक घर में खिचड़ी बनाई गई थी, जिसे बच्चों ने खाया। खाना खाने के बाद एक-एक कर बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें पेट दर्द और उल्टी जैसी समस्याएं होने लगीं।

- Advertisement -

एक साथ 13 बच्चों के बीमार पड़ने की खबर से गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने बिना देर किए सभी बच्चों को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें जरूरी उपचार दिया जा रहा है।

बीमार बच्चों में 3 से 15 साल तक के बच्चे शामिल

इस घटना में बीमार हुए बच्चों की उम्र 3 से 15 वर्ष के बीच बताई गई है। बीमार बच्चों में राहुल कुमार (8 वर्ष), खुशी (10 वर्ष), सीनू (3 वर्ष), पिंकी (12 वर्ष), प्रीत (10 वर्ष), शीतल (8 वर्ष), लक्की कुमार (3 वर्ष), शिल्पा कुमारी (10 वर्ष), सलोनी (7 वर्ष), अंजली (3 वर्ष), मनीष (12 वर्ष), गीतांजलि (7 वर्ष) और मुकेश कुमार (15 वर्ष) शामिल हैं। सभी बच्चों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

बच्चे खतरे से बाहर

अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं। उनका उपचार किया जा रहा है। हालांकि, खिचड़ी खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद गांव के लोगों में चिंता बनी हुई है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...