Homeझारखंडकोडरमा सिविल सर्जन पर यौन शोषण का आरोप, निष्पक्ष जांच और पीड़िता...

कोडरमा सिविल सर्जन पर यौन शोषण का आरोप, निष्पक्ष जांच और पीड़िता की सुरक्षा के लिए DC को लिखा पत्र

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Koderma news: कोडरमा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार यादव पर एक नाबालिग आदिवासी पीड़िता का यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में महिला थाना, कोडरमा में कांड संख्या 26/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना को लेकर सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर चिंता जताई जा रही है। कांग्रेस नेता सईद नसीम ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

- Advertisement -

कोडरमा से बाहर RIMS या हजारीबाग में मेडिकल जांच कराने की मांग

कांग्रेस नेता ने इस संबंध में कोडरमा के उपायुक्त (DC) और बाल कल्याण समिति (CWC) को ईमेल के माध्यम से आवेदन भेजा है। आवेदन में मांग की गई है कि पीड़िता की मेडिकल जांच कोडरमा सदर अस्पताल में न कराई जाए, क्योंकि वहां के स्थानीय स्टाफ से जांच प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने पीड़िता की मेडिकल जांच शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज (हजारीबाग) या रिम्स (रांची) में कराने की अपील की है। इसके साथ ही यह जांच महिला आईएएस अधिकारी और महिला सीडब्ल्यूसी सदस्य की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ कराने की मांग रखी गई है।

- Advertisement -

पीड़िता की सुरक्षा और पहचान गोपनीय रखने की अपील

सईद नसीम ने कहा कि पोक्सो (POCSO) नियम 2020 की धारा 5 और सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार पीड़िता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जानी चाहिए। इसके साथ ही पीड़िता और उसके परिवार को तत्काल पुलिस सुरक्षा तथा विटनेस प्रोटेक्शन देने की मांग की गई है। उन्होंने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि मामले को केवल एफआईआर तक सीमित न रखकर कड़े और त्वरित कानूनी कदम उठाए जाएं, ताकि पीड़िता को पूर्ण न्याय मिल सके।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...