Homeझारखंडसाहिबगंज में मिनी हेरोइन फैक्टरी का भंडाफोड़

साहिबगंज में मिनी हेरोइन फैक्टरी का भंडाफोड़

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Sahibganj news: साहिबगंज जिले में पुलिस को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। बरहरवा थाना क्षेत्र के मोगलपारा महाराजपुर स्थित एक घर में छापेमारी कर पुलिस ने ब्राउन शुगर और हेरोइन बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्यों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि 12 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिला स्थित कालियाचक के कुछ लोग साहिबगंज में डेरा डालकर अवैध रूप से ब्राउन शुगर से हेरोइन तैयार करने और बेचने का काम कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बीती रात मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की।

- Advertisement -

भागने की कोशिश कर रहे मालदा के 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम को देखते ही मकान में मौजूद संदिग्धों ने पिछले रास्ते से भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने खदेड़कर सभी 5 आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक निवासी हाजिकुल शेख, अख्तर आलम, शजहान शेख, शाहनावाज आलम और अमिरुल शेख के रूप में हुई है।

- Advertisement -

608 ग्राम नशीला पदार्थ, 5.93 लाख नकद और कार-मशीनरी जब्त

पुलिस की इस कार्रवाई में मौके से 608 ग्राम ब्राउन शुगर, 5 लाख 93 हजार 900 रुपये नकद, 15.877 किलोग्राम केमिकल, 500 एमएल की 13 बोतल ऐसेटल क्लोराइड (Acetal Chloride), 3 इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन, 1 जनरेटर, 1 सीलिंग मशीन, 1 एक्सटेंशन मशीन, 1.4 किलोग्राम पैकेजिंग मैटेरियल, 2 मोटरसाइकिल, 2 स्मार्ट मोबाइल और 1 हुंडई कार जब्त की गई है।

तस्करों के मंसूबों को ध्वस्त करने में जुटी पुलिस

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से सटा होने तथा ट्रेन व नदी का सुगम मार्ग होने के कारण नशा माफिया बरहरवा और आसपास के इलाकों को अपना सुरक्षित ठिकाना बनाने की फिराक में थे। हालांकि, साहिबगंज पुलिस ने इस बड़ी कार्रवाई के जरिए साफ कर दिया है कि जिले में नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए पुलिस 24 घंटे अलर्ट पर है। मामले में बरहरवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...