Homeझारखंडहजारीबाग के होटल विनायक की रसोई में मिले कॉकरोच, खाद्य सुरक्षा विभाग...

हजारीबाग के होटल विनायक की रसोई में मिले कॉकरोच, खाद्य सुरक्षा विभाग ने थमाया 14 दिनों का नोटिस

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Hazaribagh news: दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारों को देखते हुए हजारीबाग में खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम जनता की सेहत की सुरक्षा के लिए चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीम द्वारा शहर के विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंटों और ठेला-खोमचों में खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता और साफ-सफाई के मानकों की सघन जांच की जा रही है।

- Advertisement -

होटल विनायक में मिली गंदगी और अधूरे दस्तावेज

- Advertisement -

निरीक्षण के क्रम में हजारीबाग स्थित ‘होटल विनायक’ की रसोई (किचन) की जांच की गई, जहां कॉकरोच पाए गए और साफ-सफाई के तय मानकों में गंभीर लापरवाही उजागर हुई। इसके अलावा होटल संचालन से जुड़े कुछ आवश्यक खाद्य सुरक्षा दस्तावेज और कागजात भी अधूरे पाए गए। रसोई में मिली गंदगी और अव्यवस्था को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई।

14 दिनों का नोटिस, वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने संबंधित होटल प्रबंधन को तुरंत सफाई व्यवस्था में सुधार करने और 14 दिनों के भीतर सभी आवश्यक कागजात पूरे करने की सख्त चेतावनी दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निरीक्षण की विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर नियमानुसार दंडात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के मौसम में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ रोकने के लिए विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...