Homeझारखंडसिमडेगा में दुकान के पास से चोरी हुई बाइक का पुलिस ने...

सिमडेगा में दुकान के पास से चोरी हुई बाइक का पुलिस ने किया खुलासा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Simdega: सिमडेगा शहर के डेली मार्केट स्थित दुकान के पास से 11 अक्टूबर की दोपहर करीब 12 बजे एक काले रंग की हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस संबंध में बाइक मालिक विकास कुमार (निवासी सिमडेगा) ने सिमडेगा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने अपनी ही दुकान में पहले काम कर चुके और भट्टीटोली इलाके में रहने वाले गुमला निवासी सरफराज खान पर चोरी का संदेह जताया था।

- Advertisement -

एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने की त्वरित कार्रवाई

मामला दर्ज होते ही सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस. खोटरे के निर्देश पर एसडीपीओ धर्मदेव पासवान के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मामले के अनुसंधान के दौरान तकनीकी और मानवीय सूचना का सहारा लेते हुए त्वरित छापेमारी शुरू की।

- Advertisement -

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सरफराज खान को गिरफ्तार कर लिया। कागजी प्रक्रिया और विधिवत कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...