Homeझारखंडजमशेदपुर में दुर्गा पूजा सुरक्षा को लेकर ग्राउंड जीरो पर उतरे DIG...

जमशेदपुर में दुर्गा पूजा सुरक्षा को लेकर ग्राउंड जीरो पर उतरे DIG और SSP

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर में आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. इसी कड़ी में कोल्हान पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) अनुरंजन किस्पोट्टा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने अन्य सीनियर पुलिस अफसरों के साथ शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का ग्राउंड पर जाकर भौतिक निरीक्षण किया.

- Advertisement -

पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों की रही मौजूदगी

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्ग और अन्य सुरक्षा मानकों का जायजा लिया. इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक (नगर एवं ग्रामीण), पुलिस उपाधीक्षक (DSP), सीसीआर (CCR) के अधिकारियों तथा संबंधित थाना प्रभारियों की भी सक्रिय मौजूदगी रही.

- Advertisement -

शांति और सौहार्द बनाए रखने के सख्त निर्देश

पंडालों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और विधि-व्यवस्था से जुड़े सभी संवेदनशील पहलुओं पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व सौहार्द बनाए रखने, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहे और अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करे.

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...