Homeझारखंडगढ़वा से आ रही बस के कंडक्टर को ASI ने पीटा, SDPO...

गढ़वा से आ रही बस के कंडक्टर को ASI ने पीटा, SDPO ने मांगी रिपोर्ट

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाने में पदस्थापित ASI सत्येंद्र कुमार पर एक यात्री बस के सह चालक जाहिद आलम के साथ सरेराह मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है. इस मामले के सामने आते ही सियासी हलकों में भी हलचल तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग किया और कहा कि एक बस कर्मी के साथ पुलिस पदाधिकारी द्वारा मारपीट किया जाना बेहद गंभीर मामला है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राज्य के छोटे पुलिस पदाधिकारी भी अब खुद को बहुत बड़े अधिकारी समझकर कानून हाथ में लेने लगे हैं.

- Advertisement -

गढ़वा से आ रहे थे परिजन, किराया लेने पर GT रोड पर रुकवाई बस

मिली जानकारी के मुताबिक निमियाघाट थाने के ASI सत्येंद्र कुमार के परिजन गढ़वा से एक यात्री बस में सवार होकर आ रहे थे. सफर के दौरान बस के सह चालक जाहिद आलम ने नियमानुसार परिजनों से टिकट के पैसे ले लिए. इसी बात से नाराज होकर ASI सत्येंद्र कुमार ने गिरिडीह के GT रोड पर बस को जबरन रुकवाया और जाहिद आलम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. इस हमले में जाहिद आलम को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

- Advertisement -

SDPO ने की घटना की पुष्टि, गिरिडीह SP को भेजी जा रही रिपोर्ट

इस पूरे विवाद पर जब डुमरी SDPO आबिद खान से जानकारी ली गई, तो उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए इसे बेहद गंभीर बताया. SDPO ने कहा कि निमियाघाट के ASI सत्येंद्र कुमार पर बस कर्मी के साथ मारपीट का आरोप सही पाया गया है और इस संबंध में गिरिडीह SP को विस्तृत रिपोर्ट भेजी जा रही है. उन्होंने दो टूक कहा कि एक तरफ जब आम जनता के बीच पुलिस की साफ-सुथरी और मददगार छवि बनाने की कोशिशें हो रही हैं, ऐसे में किसी पुलिस पदाधिकारी द्वारा वर्दी का धौंस दिखाकर मारपीट करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...