Homeझारखंडबोकारो के एस पौंड में पोकलेन मशीन में तोड़फोड़, चालकों की झोपड़ी...

बोकारो के एस पौंड में पोकलेन मशीन में तोड़फोड़, चालकों की झोपड़ी उखाड़ी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआर गांव स्थित एस पौंड में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया. छाई (फ्लाई एश) निष्पादन के काम में लगी एक पोकलेन मशीन में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की. इतना ही नहीं, पोकलेन और हाइवा चालकों द्वारा बारिश से बचने के लिए बनाई गई अस्थायी झोपड़ी को भी उखाड़कर फेंक दिया। घटना के समय पोकलेन ऑपरेटर सीताराम दूसरी मशीन पर काम कर रहा था, जिसने बताया कि करीब 7 से 8 बदमाशों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया.

- Advertisement -

एफएम एंटरप्राइजेज के कर्मियों में भय का माहौल

जानकारी के अनुसार, एस पौंड में एफएम एंटरप्राइजेज की ओर से काम कराया जा रहा है. सुपरवाइजर बिट्टू ने बताया कि चालकों और सुपरवाइजर ने आपसी सहयोग से बारिश से बचाव के लिए झोपड़ी बनाई थी, जिसे बदमाशों ने तोड़फोड़ कर पलट दिया। इस अचानक हुए हमले और तोड़फोड़ की घटना के बाद से वहां कार्यरत चालकों, ऑपरेटरों और सुपरवाइजरों में डर का माहौल व्याप्त है.

- Advertisement -

CISF और कंपनी अधिकारियों ने शुरू की जांच

घटना के तुरंत बाद मामले की सूचना कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई. सुबह कंपनी के अधिकारी और CISF की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. अधिकारियों ने पीड़ित कर्मचारियों से घटना का ब्योरा लिया है. स्थानीय हरला थाना पुलिस को भी घटना से अवगत करा दिया गया है, जिसके बाद पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां उपद्रवियों की पहचान और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में जुट गई हैं.

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...