Homeझारखंडरोती हुई बुजुर्ग महिला की मदद करने रुकी थीं जज की बेटी,...

रोती हुई बुजुर्ग महिला की मदद करने रुकी थीं जज की बेटी, तभी झपट्टा मारकर चेन उड़ा ले गए बाइक सवार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Crime News: रांची के लालपुर थाना इलाके में बेखौफ अपराधियों ने रिटायर्ड जिला जज केएन साह की बेटी के गले से सोने की चेन झपट ली। घटना के तुरंत बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता कुमारी निर्मला, जो बर्द्धमान कंपाउंड (न्यू राजस्थान रोड, श्यामली निकेतन) की रहने वाली हैं, उन्होंने लालपुर थाना में FIR दर्ज कराई है। छीनी गई सोने की चेन का वजन करीब 8 से 9 ग्राम बताया जा रहा है।

- Advertisement -

रोती बुजुर्ग महिला को चुप कराते वक्त वारदात

वारदात 12 अक्टूबर की सुबह करीब 7:15 बजे की है। कुमारी निर्मला रिलायंस फ्रेश के सामने फूल गुमटी से पूजा के लिए फूल लेकर मातृका आश्रम के रास्ते पैदल अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में कंगन ज्वेलर्स के पास उन्होंने एक बुजुर्ग महिला को सड़क पर रोते देखा। मानवता के नाते वे रुक गईं और बुजुर्ग महिला को सांत्वना देने लगीं। ठीक इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और मौका देखकर उनके गले से झपट्टा मारकर चेन खींच ली।

- Advertisement -

काले रंग की बाइक, लाल स्टीकर और ब्लैक हेलमेट

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में अपराधियों का पूरा हुलिया बताया है। दोनों बदमाश काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार थे, जिस पर लाल रंग का स्टीकर लगा हुआ था। दोनों ने अपने चेहरे काले रंग के हेलमेट से छिपा रखे थे। बाइक चला रहा बदमाश छोटे कद का था और उसने चेकदार शर्ट पहन रखी थी, जबकि पीछे बैठा बदमाश लंबे कद का था और उसने स्काई ब्लू रंग की शर्ट पहनी थी। जैसे ही निर्मला बुजुर्ग महिला से बात करने में व्यस्त हुईं, पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारा और दोनों फरार हो गए।

लालपुर पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

घटना की कंप्लेंट मिलने के बाद लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस कंगन ज्वेलर्स, रिलायंस फ्रेश और आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्ध बाइक और उस पर सवार बदमाशों का रूट ट्रेस किया जा सके। इलाके में सुबह के वक्त मॉर्निंग वॉकर्स और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग उठ रही है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...