Homeझारखंडसिमडेगा जिले के अस्पतालों में देर रात औचक निरीक्षण, DC के निर्देश...

सिमडेगा जिले के अस्पतालों में देर रात औचक निरीक्षण, DC के निर्देश पर SDO और BDO अधिकारियों ने जांची व्यवस्था

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Simdega: सिमडेगा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और अस्पतालों की कार्यप्रणाली की निगरानी के लिए मंगलवार, 13 अक्तूबर की रात विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में औचक निरीक्षण किया गया। DC कंचन सिंह के निर्देश पर सदर अस्पताल सिमडेगा समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और रेफरल अस्पतालों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति के साथ-साथ भर्ती मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।

- Advertisement -

सदर अस्पताल समेत विभिन्न CHC और रेफरल अस्पतालों की जांच

सदर अस्पताल सिमडेगा में SDO सुमंत तिर्की ने रात 11 बजे तक निरीक्षण किया। इस दौरान OPD, पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, लेबर वार्ड, शिशु वार्ड और ATM समेत अन्य वार्डों की स्थिति देखी गई, जहां रोस्टर के अनुसार डॉक्टर, नर्स और कर्मी उपस्थित मिले। कुरडेग में BDO नैमन कुजूर ने जांच की, जहां 12 मरीज भर्ती थे। ठेठईटांगर में BDO नूतन मिंज की जांच के दौरान डॉ. राजेश कुमार और डॉ. रितेश कुमार तैनात मिले। कोलेबिरा में BDO अनूप कच्छप, बांसजोर में BDO एनामुएल जेबीरस लकड़ा और जलडेगा में BDO डॉ. प्रवीण कुमार ने रात्रिकालीन सेवाओं का जायजा लिया।

- Advertisement -

त्योहारों के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही न बरतने के कड़े निर्देश

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारों के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रात्रिकालीन निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों में डॉक्टरों की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करना और मरीजों को समय पर सुलभ व गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...