Homeभारतअभिजीत दीपके पर अमेरिकी सिंगर का बड़ा दावा, मोदी विरोध के लिए...

अभिजीत दीपके पर अमेरिकी सिंगर का बड़ा दावा, मोदी विरोध के लिए मिल रही फंडिंग ?

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

न्यू दिल्ली: अभिजीत दीपके को लेकर अमेरिकी सिंगर ने बड़ा दावा किया है. सिंगर के मुताबिक, अभिजीत दीपके को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में काम करने के लिए अमेरिका से फंडिंग मिल रही है. इस दावे के सामने आने के बाद राजनीतिक और सोशल मीडिया जगत में चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, अमेरिकी सिंगर के इस दावे की अभी तक कोई स्वतंत्र पुष्टि होना अभी जरूरी है.

- Advertisement -

अमेरिका की एक मशहूर सिंगर मैरी मिलबेन ने सीजेपी पर अमेरिका से फंडिंग मिलने का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी का स्पोर्ट किया है. जानकारी के मुताबिक, मैरी मिलबेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत बड़ी फैन हैं. यही नहीं उन्होंने कई बार पीएम मोदी, भारत और भारतीय संस्कृति के प्रति प्यार जाहिर किया है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है और उनके हित में बोल चुकी हैं. इस बार फिर से वो पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में उतर आई हैं. दरअसल, भारत में एक के बाद एक विरोध प्रदर्शन के जरिए सरकार की मुश्किलें बढ़ा रही कॉकरोच जनता पार्टी पर अमेरिकी सिंगर मैरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए मैरी ने दावा किया है कि सीजेपी को अमेरिका से फंडिंग मिल रही है.

- Advertisement -

मैरी मिलबेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए भारत की युवा पीढ़ी को सीजेपी के खिलाफ आवाज़ उठाने को कहा. उन्होंने अपनी पोस्ट पर लिखा, ‘भारतीय युवा देशभक्तों ये आपके लिए चुप बैठने का वक्त नहीं है. जो अमेरिकी पीएम मोदी की लीडरशिप में आपके भविष्य में बाधा बन रहे हैं, वो लोग अभिजीत दीपके को अमेरिका से फंडिंग कर रहे हैं. लेकिन आप डरना मत, आपके पीएम ने 25 साल देश सेवा के लिए दिए हैं. इनमें वो 12 साल से पीएम है और लगातार तीसरी बार पीएम चुने गए. वो मेरे देश के उन लोगों के खिलाफ नहीं झुकेंगे जो गड़बड़ी कर रहे हें.’

रूढ़िवादी वैश्विक नेताओं को निशाना बनाने का आरोप

मैरी ने आगे कहा, ‘ये डोनर्स दुनियाभर में ऐसे ग्लोबल लीडर्स को अपना निशाना बनाते हैं जो रूढ़िवादी हैं. ये डोनर्स एक ही तरीके से काम करते हैं. रूढ़ीवादी नेता को निशाना बनाने के लिए ये उस देश में पढ़े-लिखे व्यक्ति को ढूंढते हैं, उसे कट्टरपंथी बनाते हैं, वापस देश भेजते हैं और अफरा-तफरी एवं तबाही मचाने के लिए फंड देते हैं. हालांकि इसमें कोई भी सफल नहीं हुआ. लेकिन, इसके कारण उस देश के शासन और विकास पर असर जरूर पड़ता है.’

मैरी ने की जवाबी आंदोलन की अपील

मेरी ने सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के जवाब में एक जवाबी आंदोलन शुरू करने की मांग की. उन्होंने लोगों से इसके खिलाफ आवाज उठाने की भी अपील करते हुए लिखा, ‘एक वक्त आ चुका है कि भारत में एक नई आवाज उठे जो भारत में ही पैदा हुई हो और यहीं पर पली-बढ़ी हो. जो कॉकरोच जनता पार्टी की सोच का शांति के साथ विरोध करें. अब एक जवाबी आंदोलन की जरूरत है.’

 

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...