Homeझारखंडदुर्गा पूजा से पहले मानदेय नहीं मिलने पर भड़के स्वास्थ्यकर्मी, बोकारो सिविल...

दुर्गा पूजा से पहले मानदेय नहीं मिलने पर भड़के स्वास्थ्यकर्मी, बोकारो सिविल सर्जन ऑफिस का किया घेराव

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: बोकारो में बकाया मानदेय का भुगतान न होने से नाराज स्वास्थ्य विभाग के करीब 700 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि दुर्गा पूजा का त्योहार सिर पर है, लेकिन कई महीनों से वेतन अटका हुआ है। कर्मचारियों ने साफ मांग रखी कि त्योहार से पहले उनके बकाये का पूरा भुगतान किया जाए, ताकि वे अपने परिवारों के साथ खुशी-खुशी दुर्गा पूजा मना सकें।

- Advertisement -

पुरानी और नई कंपनी पर वेतन अटकाने का आरोप, त्रिपक्षीय वार्ता में सुलह की कोशिश

कर्मचारियों का आरोप है कि पिछली एजेंसी राइडर के समय का 49 दिनों का मानदेय अब तक फंसा हुआ है। वहीं मौजूदा एजेंसी जी अलर्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने भी पिछले दो महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया है। लगातार आर्थिक तंगी झेल रहे कर्मचारियों के घेराव के बाद स्थिति को संभालने के लिए कंपनी के प्रतिनिधि, सिविल सर्जन और कर्मचारी संघ के बीच त्रिपक्षीय बैठक बुलाई गई।

- Advertisement -

सिविल सर्जन ने दिया पूजा से पहले भुगतान का भरोसा, कंपनी पर लटकी कार्रवाई की तलवार

वार्ता के दौरान सिविल सर्जन डॉ. एबी प्रसाद ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा से पहले हर हाल में उनके मानदेय का भुगतान करवा दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आउटसोर्सिंग एजेंसी को दो टूक चेतावनी दी कि अगर अगले दो दिनों के भीतर कर्मचारियों के बकाये का निपटारा नहीं हुआ, तो एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को अनुशंसा भेजी जाएगी।

9 महीने से बिना नियुक्ति पत्र काम करने का आरोप, जल्द ID कार्ड देने का दावा

बैठक के दौरान कर्मचारियों ने जॉइनिंग लेटर और आधिकारिक पहचान पत्र न मिलने का गंभीर मुद्दा भी उठाया। अनुबंध कर्मी कुंती चाकी और AITUC के उपाध्यक्ष आईडी प्रसाद ने कहा कि करीब नौ महीने से कर्मचारी सिर्फ मौखिक आदेश पर ड्यूटी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक लिखित जॉइनिंग लेटर नहीं दिया गया। इस पर सफाई देते हुए सिविल सर्जन और जी अलर्ट कंपनी के फील्ड ऑफिसर राममूर्ती चौधरी ने बताया कि ज्यादातर कर्मियों को लेटर दिए जा चुके हैं और बचे हुए कर्मचारियों के दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें जल्द ही सौंप दिया जाएगा।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...