Homeझारखंडलातेहार थाना दिवस में खुद पहुंचे SP कुमार गौरव, सीधे जनता से...

लातेहार थाना दिवस में खुद पहुंचे SP कुमार गौरव, सीधे जनता से मिलकर सुनीं समस्याएं

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Latehar : लातेहार जिले के आम नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाने और पुलिस व जनता के बीच आपसी तालमेल को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को लातेहार थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में खुद SP कुमार गौरव मौजूद रहे और उन्होंने दूर-दराज से पहुंचे आम नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। एसपी ने साफ किया कि पुलिस की प्राथमिकता आम जनता को बिना किसी देरी के राहत पहुंचाना है और किसी भी फरियादी को बेवजह थानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

- Advertisement -

जमीन विवाद, धोखाधड़ी और घरेलू हिंसा से जुड़े मामले रहे प्रमुख

Image

- Advertisement -

थाना दिवस के दौरान स्थानीय लोगों ने कई गंभीर और संवेदनशील मुद्दे उठाए। इनमें मुख्य रूप से जमीन से जुड़े आपसी झगड़े और अवैध कब्जे के विवाद शामिल थे। इसके अलावा कई लोगों ने पैसों के लेन-देन में धोखाधड़ी और ठगी से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज कराईं। वहीं महिलाओं से जुड़े घरेलू हिंसा और उत्पीड़न के मामलों को भी प्राथमिकता से सुना गया। सभी मामलों की सुनवाई के बाद SP ने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।

SP ऑफिस से सीधे फरियादियों को गया फोन, पुलिस एक्शन का लिया गया फीडबैक

Image

इस आयोजन के दौरान एक बेहद अनूठी और पारदर्शी पहल देखने को मिली। पिछले तीन महीनों में आम जनता से मिले आवेदनों और उन पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की हकीकत जानने के लिए सीधे SP ऑफिस से शिकायतकर्ताओं को कॉल किया गया। पुलिस अधिकारियों ने फोन पर फरियादियों से पूछा कि वे पुलिस की अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट हैं या नहीं। गौरतलब है कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए लातेहार जिले के सभी थानों में हर बुधवार को नियमित रूप से थाना दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

Image

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...