
Palamu: पलामू पुलिस ने घरेलू प्रताड़ना की शिकार महिलाओं और वृद्धजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक संवेदनशील पहल की है। पुलिस अब आपसी समझौते के बाद भी संबंधित पीड़ितों के घर पहुंचकर उनकी वर्तमान स्थिति और कुशलक्षेम का भौतिक सत्यापन कर रही है। इसी अभियान के तहत Chhatarpur अनुमंडल क्षेत्र में 38 मामलों का भौतिक सत्यापन किया गया।


Palamu SP के निर्देश पर थानों में बनाए गए विशेष रजिस्टरPalamu SP कपिल चौधरी के निर्देश पर जिले के सभी थानों में घरेलू प्रताड़ना की शिकार महिलाओं और बुजुर्गों से जुड़े मामलों के संधारण के लिए विशेष रजिस्टर खोले गए हैं। पिछले दो महीनों से इन मामलों की नियमित एंट्री की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि आपसी समझौते के बाद भी पीड़ित अपने घरों में सुरक्षित हैं या नहीं और उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है।Chhatarpur में SDPO के नेतृत्व में 38 मामलों की जांच, स्थिति पाई गई सामान्यSDPO प्रशांत कुमार के नेतृत्व में Chhatarpur अनुमंडल क्षेत्र में घर-घर जाकर सत्यापन किया गया।
इस दौरान पूर्व में प्रताड़ना की शिकार महिलाओं और वृद्धजनों से संबंधित कुल 38 मामलों की जांच की गई, जिनमें पहले आपसी समझौता कराया गया था। जांच के दौरान सभी व्यक्तियों की वर्तमान स्थिति सामान्य और संतोषजनक पाई गई। इस अभियान में महिला थाना प्रभारी रूपा बखला, Hariharganj थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, Chhatarpur थाना प्रभारी सौरभ चौबे, Naudiha Bazar थाना प्रभारी नीरज कुमार और Pipra थाना प्रभारी प्रदीप कुमार की सक्रिय भूमिका रही।


