Homeझारखंडगढ़वा में शादी के नाम पर ठगी करने वाले का पर्दाफाश, किशोरी...

गढ़वा में शादी के नाम पर ठगी करने वाले का पर्दाफाश, किशोरी समेत पांच गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Garhwa News: गढ़वा जिले की नगर ऊंटारी थाना पुलिस ने शादी कराने का झांसा देकर लोगों की गाढ़ी कमाई ठगने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें चार बालिग आरोपी और एक नाबालिग किशोरी शामिल है। इस शातिर गिरोह ने मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले गोविंद पटेल को शादी का झांसा देकर 1.20 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से 66 हजार रुपये कैश, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

- Advertisement -

थाना प्रभारी की अगुवाई में टीम का गठन, 8 घंटे के भीतर धर दबोचे गए आरोपी

पीड़ित गोविंद पटेल ने नगर ऊंटारी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि शादी कराने के नाम पर एक गिरोह ने उनसे 1.20 लाख रुपये ठग लिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर ऊंटारी थाना प्रभारी अविनाश राज के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी इनपुट और मुखबिरों की सूचना पर तेजी से कार्रवाई करते हुए महज आठ घंटे के भीतर सभी पांच आरोपियों को दबोच लिया।

- Advertisement -

कुंवारे युवकों को बनाते थे शिकार, फर्जी दस्तावेजों से रचते थे शादी का ड्रामा

पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि यह अंतरराज्यीय गिरोह शादी के लिए परेशान अविवाहित युवकों को अपना आसान शिकार बनाता था। गिरोह के सदस्य फर्जी पहचान पत्र और नकली कागजात दिखाकर शादी कराने का झांसा देते थे। रिश्ता तय होने का भरोसा दिलाकर पीड़ितों से मोटी रकम ऐंठ ली जाती थी। रकम हाथ लगते ही आरोपी शादी की तैयारियों का दिखावा करते थे। इसके बाद दुल्हन को छोड़ने के बहाने पीड़ित को बाइक पर बैठाकर किसी सुनसान रास्ते पर ले जाते थे और मौका देखते ही फरार हो जाते थे। इसके बाद आरोपी अपने मोबाइल फोन बंद कर लेते थे जिससे पीड़ित का उनसे संपर्क पूरी तरह टूट जाता था।

चार वयस्क और एक किशोरी गिरफ्तार, नकदी और बाइक बरामद

नगर ऊंटारी पुलिस ने इस मामले में सोनू कुमार राम (24), चन्दा कुमारी (30), उपेन्द्र (20), राजेश सिंह बेदी (27) और एक विधि-विरुद्ध किशोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर ठगी के 66 हजार रुपये नकद, बातचीत में इस्तेमाल दो मोबाइल और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की बाइक बरामद कर ली गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...