Homeझारखंडझारखंड हाईकोर्ट से पंचायत सचिव को मिली बेल

झारखंड हाईकोर्ट से पंचायत सचिव को मिली बेल

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jharkhand High Court : गुमला जिले में घूसखोरी के आरोप में जेल में बंद पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को झारखंड HC से बड़ी राहत मिली है। जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए उन्हें नियमित जमानत (Bail) दे दी है। रिश्वत के केस में गिरफ्तारी के बाद से ही वे न्यायिक हिरासत में थीं।

- Advertisement -

8 हजार रुपये घूस लेने का था आरोप

किरण कुसुम खलखो गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड स्थित सेरका पंचायत में पंचायत सचिव के पद पर तैनात थीं। उन पर सरकारी योजनाओं से जुड़े बकाया राशि के भुगतान और पेंडिंग बिल पास कराने के एवज में 8,000 रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा था। कंप्लेंट मिलने के बाद मामले की जांच की गई थी।

- Advertisement -

ACB ने 12 मार्च को किया था अरेस्ट

शिकायत सही पाए जाने पर ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने जाल बिछाकर 12 मार्च को किरण कुसुम खलखो को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से ही वे जेल में बंद थीं। इस मामले में ACB ने तफ्तीश पूरी करते हुए कुछ महीने पहले ही अदालत में चार्जशीट (आरोप पत्र) भी दाखिल कर दी थी। अब चार्जशीट दाखिल होने और सभी कानूनी पहलुओं को देखने के बाद हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश जारी किया है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...