Homeझारखंड9 साल का लंबा इंतजार खत्म!, 1 नवंबर को होगी JTET परीक्षा,...

9 साल का लंबा इंतजार खत्म!, 1 नवंबर को होगी JTET परीक्षा, 15 अक्टूबर से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

JTET exam 2026: झारखंड में करीब नौ वर्षों के लंबे इंतजार के बाद झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) का आयोजन 1 नवंबर को होने जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 15 अक्टूबर से झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ऑफिशियल वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में कैंडिडेट्स के परीक्षा केंद्र, समय, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी गाइडलाइंस की जानकारी उपलब्ध रहेगी।

- Advertisement -

15 अक्टूबर से एडमिट कार्ड, डिटेल्स चेक करने की सलाह

परीक्षा की तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं। जैक ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दर्ज अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तारीख और समय जैसी जरूरी जानकारियों का ठीक से मिलान कर लें। किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर समय रहते संबंधित विभाग से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा परीक्षा के दिन के लिए जारी सभी दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

- Advertisement -

होम डिस्ट्रिक्ट छोड़कर चुनी गई चॉइस पर मिलेगा सेंटर

फॉर्म भरने के दौरान अभ्यर्थियों से परीक्षा केंद्र के लिए चॉइस मांगी गई थी। नियमों के अनुसार, कैंडिडेट्स को अपने गृह जिले को छोड़कर राज्य के किसी अन्य जिले का विकल्प चुनना था। अब जैक अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन के समय दी गई उसी प्राथमिकता (प्रिफरेंस) के आधार पर केंद्रों का आवंटन कर रहा है।

1000 से ज्यादा सेंटर, CCTV कैमरों से सख्त निगरानी

राज्यभर में परीक्षार्थियों की भारी संख्या को देखते हुए 1,000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और कदाचार मुक्त रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किए गए हैं। जिन केंद्रों पर पहले से कैमरे नहीं हैं, वहां परीक्षा से पहले कैमरे लगाने और तकनीकी व्यवस्था पूरी करने का सख्त निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। केंद्रों पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

2016 के बाद अब मिल रहा है मौका

झारखंड में इससे पहले आखिरी बार जेटेट का आयोजन साल 2016 में किया गया था। उसके बाद से परीक्षा नहीं होने के कारण लाखों प्रशिक्षित अभ्यर्थी लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। 1 नवंबर को होने वाली इस परीक्षा से राज्य में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं को एक बड़ा अवसर मिलेगा।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...