Homeभारत75 साल के शख्स पर आया 30 साल की ब्लॉगर का दिल,...

75 साल के शख्स पर आया 30 साल की ब्लॉगर का दिल, सगाई के बाद इस प्रेम कहानी ने सबको चौंकाया !

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

भारत: उत्तर प्रदेश के औरैया की चर्चित ब्लॉगर रानी राजपूत इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. रानी राजपूत और सहार निवासी 75 वर्षीय रामसुगर की प्रेम कहानी की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. दोनों ने सगाई कर ली है, जिसके बाद यह रिश्ता लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

- Advertisement -

बेटी के घर आने-जाने के दौरान बढ़ीं मुलाकातें

रामसुगर के मुताबिक, रानी राजपूत पिछले करीब दो साल से उनके घर आती- जाती थीं. उनकी बेटी राधा यूट्यूब पर वीडियो बनाती हैं और रानी अक्सर उनके घर वीडियो शूट करने पहुंचती थीं. इसी दौरान रानी और रामसुगर की मुलाकातें बढ़ीं और धीरे- धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. रामसुगर की पत्नी का निधन करीब सात साल पहले हो गया था. अब उन्होंने रानी राजपूत के साथ अपना जीवन बिताने का फैसला किया है.

- Advertisement -

ब्यूटी पार्लर में हुई सगाई, वीडियो वायरल

रामसुगर की बेटी राधा ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले औरैया के एक ब्यूटी पार्लर में उनके पिता और रानी राजपूत की सगाई हुई थी. सगाई का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने के बाद तेजी से वायरल हो गया. इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर इलाके में चर्चाएं शुरू हो गईं.

जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं दोनों

परिजनों के मुताबिक, दोनों की शादी की तैयारियां चल रही हैं. परिवार की सहमति और दोनों की रजामंदी से विवाह की रस्में जल्द पूरी किए जाने की बात कही जा रही है. हालांकि, शादी की निश्चित तारीख की जानकारी सामने नहीं आई है.

करीब 45 साल के उम्र के अंतर वाले इस रिश्ते ने लोगों का ध्यान खींचा है. सोशल मीडिया पर भी सगाई के वीडियो को लेकर चर्चा हो रही है. अब लोगों की नजरें दोनों की शादी पर टिकी हैं.

ताज़ा ख़बरें...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

ये भी पढ़ें...