
Ranchi News: केंद्र सरकार ने एक अहम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बिहार कैडर के 1993 बैच के सीनियर IPS अफसर जितेंद्र कुमार को रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) का नया DG नियुक्त किया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने इस नियुक्ति को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मौजूदा RPF DG सोनाली मिश्रा 31 अक्टूबर को रिटायर हो रही हैं, जिसके बाद जितेंद्र कुमार संभवतः 1 नवंबर से पदभार संभालेंगे।

देश भर के रेलवे नेटवर्क और पैसेंजर्स की सुरक्षा का जिम्मा
जितेंद्र कुमार वर्तमान में बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (BSAP) के DG और सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) के चेयरमैन पद की अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। केंद्र में नई पोस्टिंग मिलने के बाद अब उनके कंधों पर देश के विशाल रेलवे नेटवर्क, ट्रेनों और रोजाना सफर करने वाले करोड़ों पैसेंजर्स की सुरक्षा का बड़ा जिम्मा होगा। बिहार सरकार जल्द ही उन्हें सेंट्रल डेपुटेशन के लिए रिलीव करने की कागजी प्रक्रिया पूरी करेगी।

तेजतर्रार कार्यशैली और कड़े फैसलों के लिए पहचान
IPS जितेंद्र कुमार की गिनती बेहद सुलझे हुए, तेजतर्रार और सख्त अफसरों में होती है। लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने, मुश्किल हालात में तुरंत एक्शन लेने और प्रशासनिक पकड़ को लेकर उनकी अलग पहचान रही है। उनकी इस नई जिम्मेदारी से पुलिस और प्रशासनिक हलकों में काफी खुशी देखी जा रही है। जानकारों का कहना है कि उनकी तैनाती से एक बार फिर साफ हो गया है कि नेशनल लेवल पर इंटरनल सिक्योरिटी को मजबूत करने में बिहार कैडर के सीनियर अफसरों की भूमिका काफी अहम है।


