Homeबिज़नेस10 हजार किलोमीटर का सर्विस झंझट खत्म!, 6 वैरिएंट्स में मिलेगा Ather...

10 हजार किलोमीटर का सर्विस झंझट खत्म!, 6 वैरिएंट्स में मिलेगा Ather का नया स्कूटर Konark

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jaipur: इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली मशहूर कंपनी ‘एथर एनर्जी’ ने शनिवार को जयपुर में अपना नया ई-स्कूटर ‘कोणार्क’ (Ather Konark) बाजार में उतार दिया है। कंपनी के नए ‘ईएल प्लेटफॉर्म’ पर बने इस स्कूटर को खास तौर पर रोजमर्रा के सफर, बेहतरीन आराम, लंबी रेंज और कम रखरखाव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह स्कूटर ग्राहकों के लिए एस और जैड सीरीज के कुल 6 वैरिएंट्स में मिलेगा। जयपुर में इसकी स्पेशल शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये रखी गई है, और कंपनी ने इसके चुनिंदा वैरिएंट्स की डिलीवरी भी फेज वाइज शुरू कर दी है।

- Advertisement -

200 किमी की लंबी रेंज और 10 साल की बैटरी वारंटी

एथर कोणार्क की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरफुल बैटरी और रेंज है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 200 किलोमीटर तक की आईडीसी (IDC) रेंज देगा। इसमें एथर की 5th जनरेशन वाली ‘बेडरॉक’ बैटरी लगाई गई है। कंपनी इस बैटरी पर 10 साल या 1 लाख किलोमीटर (जो भी पहले पूरा हो) की लंबी वारंटी दे रही है। इतना ही नहीं, वारंटी खत्म होने तक कम से कम 70% बैटरी हेल्थ की गारंटी भी दी जा रही है।

- Advertisement -

बार-बार सर्विस कराने का झंझट खत्म

इस नए स्कूटर में ग्राहकों के लिए सर्विस का खर्च और झंझट दोनों काफी कम कर दिए गए हैं। इसका सर्विस इंटरवल 10 हजार किलोमीटर रखा गया है, यानी आपको साल में सिर्फ एक बार या 10,000 किमी चलने के बाद ही सर्विस करानी होगी। इसके पार्ट्स आसानी से मिल सकेंगे, जिससे इसके रखरखाव पर जेब हल्की नहीं होगी।

धाकड़ मेटल बॉडी और खराब सड़कों के लिए मजबूत डिजाइन

भारतीय सड़कों के मिजाज को देखते हुए कोणार्क को बहुत मजबूत बनाया गया है। यह एथर का पहला ऐसा स्कूटर है जिसमें पीछे मेटल पैनल और स्टील यूनिबॉडी चेसिस का इस्तेमाल हुआ है। इसमें आगे 14 इंच और पीछे 12 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स के साथ दमदार सस्पेंशन दिए गए हैं, जिससे गड्ढों में भी आरामदायक राइड मिलती है। इसका गियर-ड्राइव सिस्टम गाड़ी को बिल्कुल शांत और स्मूथ रफ्तार देता है।

राजस्थान में नेटवर्क मजबूत करने पर एथर का जोर

लॉन्च के मौके पर एथर एनर्जी के हेड ऑफ मार्केटिंग सौरभ शर्मा ने बताया कि राजस्थान उनके लिए बहुत जरूरी मार्केट है। यह स्कूटर उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो मजबूत मेटल बॉडी, लंबी रेंज और फास्ट होम चार्जिंग वाला स्कूटर चाह रहे थे। कंपनी का मानना है कि स्पोर्टी 450 सीरीज और फैमिली स्कूटर ‘रिज्टा’ के बाद, अब ‘कोणार्क’ राजस्थान में एथर के नेटवर्क और सेल्स को एक नए मुकाम पर ले जाएगा।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...