
Ranchi: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गुरुवार को रांची सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से दांत के दर्द से परेशान थे। इसी वजह से उन्होंने सदर अस्पताल आकर अपना इलाज कराने का फैसला किया। अस्पताल पहुंचने पर दंत चिकित्सकों की टीम ने उनके दांतों की जांच की और आवश्यक इलाज के साथ ऑपरेशन भी किया।

इलाज के बाद दोबारा फॉलो-अप चेकअप की सलाह
सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद राज्यपाल ने बताया कि अब स्थिति बेहतर है। हालांकि, डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें एक दिन बाद दोबारा अस्पताल आना होगा, जहां चिकित्सक उनके दांतों का दोबारा फॉलो-अप चेकअप करेंगे।


