Homeझारखंडखलारी में ब्लास्टिंग के बाद उड़ रहा धूल का गुबार, चदराधौड़ा और...

खलारी में ब्लास्टिंग के बाद उड़ रहा धूल का गुबार, चदराधौड़ा और केडी में जीना मुहाल

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: खलारी प्रखंड अंतर्गत डकरा खदान में होने वाली भारी ब्लास्टिंग और उससे उड़ने वाले धूल के गुबार को लेकर स्थानीय लोगों का सब्र अब जवाब देने लगा है। इस गंभीर समस्या को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष श्यामजी महतो ने सीसीएल प्रबंधन के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि डकरा खदान में हो रही ब्लास्टिंग के कारण चदराधौड़ा, केडी और इसके आसपास के तमाम रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों का रोजमर्रा का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। लगातार शिकायतें मिलने के बाद भी प्रबंधन आंख मूंदे बैठा है और लोगों की परेशानियों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

- Advertisement -

घरों तक पहुंच रहा धूल का गुबार, सेहत पर भारी असर

श्यामजी महतो ने सीसीएल प्रबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोयला खनन और उत्पादन के नाम पर इलाके के मासूम लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खदान में जैसे ही ब्लास्टिंग होती है, धूल का एक बड़ा गुबार उठता है और सीधे लोगों के घरों, आंगनों और कमरों तक पहुंच जाता है। हवा में फैले इस प्रदूषण से बुजुर्गों और बच्चों को सांस लेने में भारी तकलीफ हो रही है। उन्होंने प्रबंधन से दो टूक मांग की है कि खदान और रास्तों पर दिनभर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए और धूल पर काबू पाने के लिए तुरंत पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

- Advertisement -

मांग पूरी न होने पर खदान का काम बंद कराने की चेतावनी

झामुमो नेता ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर प्रबंधन ने अपनी लापरवाही जारी रखी और जल्द से जल्द धूल नियंत्रण के ठोस उपाय नहीं किए, तो पार्टी और स्थानीय ग्रामीण मिलकर कड़ा कदम उठाने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की सेहत और पर्यावरण की रक्षा के लिए वे खुद ग्रामीणों के साथ मिलकर डकरा खदान का चक्का जाम कर देंगे और कोयले की ढुलाई तथा खनन का पूरा कामकाज बंद करा देंगे।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...