Homeझारखंडगोड्डा में चोरों ने स्कूल को भी नहीं छोड़ा!, 8 पंखे और...

गोड्डा में चोरों ने स्कूल को भी नहीं छोड़ा!, 8 पंखे और CCTV कैमरा ले उड़े, पुलिस ने 3 को दबोचा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Godda news: गोड्डा जिले के मेहरमा में चोरी का एक मामला सामने आया है, जहां चोरों ने कन्या उच्च विद्यालय को ही निशाना बना लिया। स्कूल से एक-दो नहीं, बल्कि पूरे आठ पंखे और एक CCTV कैमरा चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया, जिनकी निशानदेही पर चोरी के सभी आठ पंखे और CCTV कैमरा बरामद कर लिया गया। पकड़े गए तीनों आरोपी मेहरमा थाना क्षेत्र के बनौधा गांव के रहने वाले हैं।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, 14 अक्टूबर को मेहरमा स्थित कन्या उच्च विद्यालय से आठ पंखे और एक CCTV कैमरा चोरी होने का मामला सामने आया था। घटना के बाद मेहरमा थाना में कांड संख्या 165/2026 दर्ज किया गया। गोड्डा SP के निर्देश पर चोरी के मामलों का खुलासा करने और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए महागामा SDPO के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी टीम ने मामले की जांच शुरू की।

- Advertisement -

पूछताछ के बाद तीनों की निशानदेही पर मिला चोरी का सामान

पुलिस के मुताबिक, छापेमारी और जांच के दौरान तीन युवकों को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने उनकी निशानदेही पर स्कूल से चोरी हुए सभी आठ पंखे और एक CCTV कैमरा बरामद कर लिया। इसके बाद तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बनौधा गांव निवासी 20 वर्षीय श्रीराम कुमार पासवान, 19 वर्षीय मोनू कुमार और करीब 19 वर्षीय गोलू कुमार के रूप में हुई है। श्रीराम कुमार पासवान के पिता का नाम पंकज पासवान, मोनू कुमार के पिता का नाम संजय कपूर और गोलू कुमार के पिता का नाम सुधांशु पासवान बताया गया है। तीनों मेहरमा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

मेहरमा थाना पुलिस की टीम ने किया मामले का खुलासा

गोड्डा पुलिस के अनुसार, जिले में चोरी की घटनाओं का खुलासा करने और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कन्या उच्च विद्यालय में हुई चोरी का भी खुलासा किया गया।

इस कार्रवाई में मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार गुप्ता और मनोज कुमार निराला के साथ सहायक अवर निरीक्षक रमेश कुमार, सहदेव प्रसाद और मनोज कुमार रंजन शामिल थे। मेहरमा थाना के रिजर्व गार्ड के जवानों ने भी छापेमारी में सहयोग किया।

पुलिस ने चोरी के सभी सामान बरामद करने और तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...