Homeझारखंडइंजीनियरों से मारपीट के आरोप में घिरे झामुमो विधायक संजीव सरदार, करंडीह...

इंजीनियरों से मारपीट के आरोप में घिरे झामुमो विधायक संजीव सरदार, करंडीह चौक पर जला पुतला

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamshedpur: जमशेदपुर में जल संसाधन विभाग के स्वर्णरेखा परियोजना से जुड़े दो वरिष्ठ इंजीनियरों के साथ पोटका के झामुमो विधायक संजीव सरदार द्वारा कथित तौर पर मारपीट करने का मामला अब पूरी तरह तूल पकड़ चुका है। इस घटना के विरोध में आदिवासी हो एकता मंच के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए करंडीह चौक पर विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी विधायक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -

सार्वजनिक माफी और सीसीटीवी फुटेज सामने लाने की मांग

आदिवासी हो एकता मंच के प्रतिनिधियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि विधायक संजीव सरदार को स्वर्णरेखा परियोजना के सहायक अभियंता विजय तिर्की और कार्यपालक अभियंता शिव राम गगराई से बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने मांग रखी कि घटना के वक्त की जो भी सीसीटीवी फुटेज है, उसे प्रशासन सार्वजनिक करे ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। मंच के नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि उनका समाज और संगठन किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के साथ इस तरह के दुर्व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और वे चुप बैठने वाले नहीं हैं।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री से शिकायत करने की तैयारी, इंजीनियर भी लामबंद

मंच के सदस्यों ने ऐलान किया है कि वे इस पूरे प्रकरण को लेकर जल्द ही राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे और विधायक के आचरण के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे। उधर दूसरी तरफ स्वर्णरेखा परियोजना के तमाम अभियंताओं ने भी घटना को लेकर तीखा आक्रोश जताया है। सभी इंजीनियर एकजुट होकर विधायक संजीव सरदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और माफी मांगने की मांग पर अड़े हुए हैं।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...