Homeझारखंडझारखंड में फर्जी वोटरों पर चलेगा 'डंडा', दो जगह नाम होने पर...

झारखंड में फर्जी वोटरों पर चलेगा ‘डंडा’, दो जगह नाम होने पर कटेगा पत्ता, के रवि कुमार ने दिए कड़े निर्देश

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jharkhand election news: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने गुरुवार को राज्य के सभी जिलों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने चुनावी मशीनरी को तेज गति से काम करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि आगामी 22 अक्टूबर तक ऐसे मतदाताओं की अलग से बूथवार सूची तैयार कर ली जाए, जिन्हें दो-दो बार नोटिस भेजे जाने और सुनवाई होने के बाद भी जरूरी दस्तावेज जमा नहीं कराए गए हैं।

- Advertisement -

नवंबर में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग होगी बैठक

तैयार की जाने वाली यह सूची नवंबर के पहले हफ्ते में होने वाली बीएलओ और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों की पांचवीं बैठक में साझा की जाएगी। इसके साथ ही इस फेहरिस्त को संबंधित मतदान केंद्रों पर भी चस्पा किया जाएगा, ताकि इलाके के राजनीतिक दल और कार्यकर्ता संबंधित लोगों से संपर्क कर उनके जरूरी कागजात जुटाने में मदद कर सकें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने साफ किया कि अगर जांच पड़ताल के दौरान किसी व्यक्ति का नाम किसी दूसरे राज्य या अन्य विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज मिलता है और वह वर्तमान बूथ से अपना नाम हटाना चाहता है, तो नियमानुसार तय प्रक्रिया पूरी करते हुए उसका नाम फौरन हटाने की कार्रवाई की जाए।

- Advertisement -

नए और युवा मतदाताओं को दस्तावेज जुटाने में मदद की हिदायत

के रवि कुमार ने मैदानी स्तर पर काम कर रहे तमाम बीएलओ को अपने रजिस्टर में ऐसे पात्र और युवा नागरिकों का ब्योरा अलग से दर्ज करने को कहा, जिन्होंने नए नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म छह भरा है लेकिन घोषणा पत्र से जुड़े जरूरी दस्तावेज पेश नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसे आवेदकों से खुद संपर्क साधकर उन्हें कागजात जुटाने में पूरा सहयोग किया जाए, ताकि राज्य का एक भी योग्य नागरिक वोट देने के अधिकार से वंचित न रहने पाए।

डिजिटलीकरण के काम में तेजी लाने का कड़ा आदेश

बैठक के दौरान फॉर्म छह और फॉर्म आठ के तमाम आवेदनों के साथ-साथ नोटिस सुनवाई के बाद जारी होने वाले स्पीकिंग ऑर्डर को ई-सीनेट पोर्टल पर तेजी से डिजिटल करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी अफसरों को चेताया कि तय समय सीमा के भीतर पुनरीक्षण से जुड़े सारे काम पूरे होने चाहिए। इस महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक में राज्य ट्रेनिंग नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर और अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार समेत विभिन्न जिलों के निर्वाचन अधिकारी और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...