Homeझारखंडमधु गौड़ यास्खी ने संभाला AIPC के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार

मधु गौड़ यास्खी ने संभाला AIPC के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस (AIPC) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु गौड़ यास्खी ने इंदिरा भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय, नई दिल्ली में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। इस पदभार ग्रहण समारोह में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JPCC) के महासचिव और AIPC झारखंड के प्रभारी आदित्य विक्रम जायसवाल अपनी राज्य टीम के साथ विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने झारखंड की ओर से नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -

- Advertisement -

शीर्ष नेताओं से मुलाकात और मजबूत नेटवर्क पर चर्चा

समारोह के दौरान आदित्य विक्रम जायसवाल ने पार्टी के प्रमुख नेताओं प्रवीण चक्रवर्ती, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, राजेंद्र पाल गौतम, गुरदीप सिंह सप्पल, डॉ. उदित राज और दीपा दास मुंशी से मुलाकात की। इस दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों, समावेशी विकास और ‘आइडिया ऑफ इंडिया’ के प्रति समर्पित प्रोफेशनल्स का एक मजबूत राष्ट्रव्यापी नेटवर्क तैयार करने पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ।

AIPC मंच पर झारखंड की प्राथमिकताओं को प्रमुखता

आदित्य विक्रम जायसवाल ने राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष झारखंड से जुड़े अहम मुद्दों को रेखांकित किया। उन्होंने आदिवासी सशक्तीकरण, जल-जंगल-जमीन की हिफाजत, संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा और राज्य के युवाओं के लिए रोजगार व तरक्की के नए अवसर तैयार करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल्स की सक्रिय भागीदारी समाज और देश के विकास को एक नई, सकारात्मक दिशा प्रदान कर सकती है।

जनसेवा और नीति निर्माण में प्रोफेशनल्स की भागीदारी जरूरी

पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु गौड़ यास्खी ने कहा कि देश के नवनिर्माण में प्रत्येक प्रोफेशनल की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने सभी प्रोफेशनल्स से एकजुट होकर एक मजबूत टीम के रूप में काम करने की अपील की, जो जनसेवा और नीतिगत सुझावों के जरिए लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त कर सके। इस दौरान सामूहिक नेतृत्व और प्रोफेशनल्स के योगदान से एक समावेशी भारत बनाने के संकल्प को दोहराया गया। कार्यक्रम में झारखंड प्रोफेशनल्स कांग्रेस की टीम से भुवनेश ठाकुर, अफसर इमाम, करिश्मा जायसवाल, प्रणव प्रत्यूष, इशिका शर्मा और गौरव आनंद समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...