Homeझारखंडजामताड़ा में फर्जी बैंक अफसर बनकर ठगी करने वाले चार साइबर ठग...

जामताड़ा में फर्जी बैंक अफसर बनकर ठगी करने वाले चार साइबर ठग गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamtara: साइबर अपराध के गढ़ माने जाने वाले जामताड़ा जिले में पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। करमाटांड़ थाना क्षेत्र में चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत पुलिस ने चार साइबर ठगों को रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली सटीक गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल की अगुवाई में एक टीम बनाई गई थी। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिंडारी रेलवे फाटक के आगे रेलवे की जमीन पर बने एक जर्जर और टूटे-फूटे मकान में दबिश दी, जहां बैठकर ये आरोपी ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

- Advertisement -

11 मोबाइल, एक टैब और 12 सिम कार्ड बरामद

साइबर डीएसपी अमित रविदास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस पूरी कार्रवाई का खुलासा किया। पुलिस टीम ने मौके से पकड़े गए आरोपियों के पास से 11 स्मार्टफोन, एक टैब और 12 चालू सिम कार्ड जब्त किए हैं। गिरफ्तार किए गए ठगों की पहचान सुनीत कुमार दास, कपिल दास, सीतेश्वर दास और तनवीर अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन सभी उपकरणों का इस्तेमाल लोगों को झांसे में लेने और अवैध लेन-देन के लिए किया जा रहा था।

- Advertisement -

स्क्रीन शेयर और एपीके फाइल भेजकर लगाते थे चूना

पुलिस की प्राथमिक जांच में आरोपियों के ठगी के तरीके का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। ये शातिर खुद को विभिन्न बैंकों का अधिकृत अधिकारी बताकर सीधे लोगों को कॉल करते थे। कभी बैंक खाते का केवाईसी अपडेट कराने, कभी ट्रैफिक ई-चालान भरने, तो कभी बिजली, पानी और गैस पाइपलाइन कनेक्शन काटने का डर दिखाकर आम नागरिकों को जाल में फंसाते थे। इसके बाद मोबाइल पर अनजान एपीके फाइल डाउनलोड करने का झांसा देते थे या व्हाट्सएप पर स्क्रीन शेयर कराकर पीड़ितों के बैंक खातों की गोपनीय जानकारी और ओटीपी हासिल कर लेते थे। पलक झपकते ही खातों से पूरी जमा पूंजी उड़ा दी जाती थी।

केस दर्ज कर बाकी कड़ियों की पड़ताल में जुटी पुलिस

इस पूरी जालसाजी को लेकर जामताड़ा साइबर अपराध थाने में 15 अक्टूबर 2026 को कांड संख्या 68/26 के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब पकड़े गए चारों आरोपियों के बैंक खातों और कॉल डिटेल्स का विश्लेषण कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने अब तक देश भर के कितने लोगों से कितनी रकम की ठगी की है। इसके साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों की तलाश में भी लगातार छापेमारी की जा रही है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...