Homeझारखंडनहाते वक्त फिसला पैर, तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत, कोकर...

नहाते वक्त फिसला पैर, तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत, कोकर डिस्टिलरी पुल के पास 4 घंटे बाद निकला शव

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: रांची के कोकर स्थित डिस्टिलरी पुल के समीप तालाब में नहाने के दौरान पैर फिसलने से 70 वर्षीय धनेश्वर उरांव की डूबने से मौत हो गई। वह रोजाना की तरह सोमवार सुबह भी तालाब में स्नान करने पहुंचे थे। नहाते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और पैर फिसल जाने से वे गहरे पानी में चले गए। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उनके शव को पानी से बाहर निकाला जा सका।

- Advertisement -

एनडीआरएफ की देरी पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम

हादसे की सूचना मिलने के काफी देर बाद तक जब एनडीआरएफ (NDRF) की टीम मौके पर नहीं पहुंची, तो मृतक के परिजन और स्थानीय लोग भड़क उठे। आक्रोशित लोगों ने प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोकर मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर दी, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया। लोगों का कहना था कि यदि राहत एवं बचाव टीम समय रहते पहुंच जाती, तो शायद बुजुर्ग की जान बचाई जा सकती थी। बाद में स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मशक्कत से शव को बाहर निकाला गया, जिसके बाद परिजनों ने सड़क से जाम हटाया।

- Advertisement -

नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बना इलाका

स्थानीय नागरिकों ने तालाब परिसर की बदहाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में यह क्षेत्र साफ-सुथरा और सुरक्षित हुआ करता था, लेकिन अब यह असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का मुख्य अड्डा बन चुका है। दिन-रात यहां संदिग्ध लोगों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे आम लोगों और बुजुर्गों का यहां आना-जाना जोखिम भरा हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...