Homeझारखंडसरकारी पानी का मोटर चुराकर भाग रहे थे शातिर, हजारीबाग पुलिस ने...

सरकारी पानी का मोटर चुराकर भाग रहे थे शातिर, हजारीबाग पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के पदमा में चोरों ने सरकारी नल-जल योजना के वाटर पंप को भी नहीं छोड़ा। अलग-अलग जगहों से पानी की मोटर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन चोरी के पंप मोटर और चोरी में इस्तेमाल किया गया एक टेंपो बरामद किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग टेंपो में चोरी के दो वाटर पंप लेकर इटखोरी मोड़ की ओर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने वाहन जांच शुरू की और एक आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर दूसरे आरोपी की भी गिरफ्तारी हुई। पुलिस के मुताबिक, चोरी की इन घटनाओं में कुल चार लोगों की संलिप्तता सामने आई है। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इचाक थाना क्षेत्र के आसिया निवासी विनय प्रसाद मेहता और पदमा के भुइयां टोली निवासी 19 वर्षीय विक्की कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ पदमा ओपी कांड संख्या 369/2026 दर्ज किया है। मामला 15 अक्टूबर 2026 का है।

- Advertisement -

इटखोरी मोड़ पर पुलिस को देखकर भागने लगा टेंपो चालक

पुलिस के अनुसार, हजारीबाग SP को गुप्त सूचना मिली थी कि पदमा से एक बिना नंबर वाले टेंपो में चोरी के दो वाटर पंप मोटर लेकर कुछ लोग इटखोरी मोड़ की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद बरही के SDPO और पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम बनाई गई।

पुलिस टीम ने इटखोरी मोड़ के पास वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध टेंपो आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम विनय प्रसाद मेहता बताया। पुलिस के मुताबिक, टेंपो की जांच में चोरी के दो वाटर पंप मोटर मिले। पूछताछ के दौरान विनय ने चोरी की घटनाओं में चार लोगों के शामिल होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर विक्की कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।

नवनिर्मित मकान से चोरी हुआ जेट पंप भी बरामद

पुलिस के अनुसार, विक्की कुमार से पूछताछ के बाद पदमा के दिलदार मोहल्ला स्थित रंजीत कुमार शर्मा के नवनिर्मित मकान से पांच अक्टूबर को चोरी हुआ जेट पंप मोटर भी बरामद कर लिया गया।

इस तरह पुलिस ने कुल तीन पंप मोटर बरामद किए हैं। इनमें दो वाटर पंप मोटर और एक जेट पंप शामिल है। पुलिस के मुताबिक, दो वाटर पंप सरकारी नल-जल योजना और सरैया क्षेत्र से चोरी किए गए थे।

पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल टेंपो को भी जब्त किया है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH02AH-6410 बताया गया है। शुरुआती सूचना में टेंपो पर नंबर प्लेट नहीं होने की बात कही गई थी।

चार लोगों के शामिल होने की जानकारी, दो अब भी गिरफ्त से बाहर

इस मामले में पदमा ओपी कांड संख्या 369/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2), 317(5) और 3(5) में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की गई है।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में चोरी की घटनाओं में चार लोगों की संलिप्तता की जानकारी मिली है। इनमें दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...