Homeझारखंडदुमका में सेल्फी ब्रिज से मयूराक्षी नदी में कूदी गर्भवती महिला, देवदूत...

दुमका में सेल्फी ब्रिज से मयूराक्षी नदी में कूदी गर्भवती महिला, देवदूत बनकर पहुंचे मछुआरे, बचा ली जान

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Dumka:  दुमका में मयूराक्षी नदी पर बने प्रसिद्ध सेल्फी ब्रिज से सोमवार को एक महिला ने नदी में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। गनीमत रही कि उस समय नदी में मौजूद स्थानीय मछुआरों ने फौरन तत्परता दिखाई और समय रहते महिला को गहरे पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मछुआरों की इस त्वरित सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

- Advertisement -

भैरवपुर गांव की रहने वाली है महिला

सुरक्षित निकाली गई महिला की पहचान जामा थाना क्षेत्र के चिकनिया पंचायत स्थित भैरवपुर गांव निवासी महेश भंडारी की पत्नी रागिनी भंडारी के रूप में हुई है। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार महिला गर्भवती बताई जा रही है।

- Advertisement -

डॉक्टर के पास से निकलकर पहुंची थी ब्रिज

महिला के पति महेश भंडारी के अनुसार, सोमवार को बाइक से गिर जाने के कारण रागिनी को हल्की चोटें आई थीं, जिसके इलाज के लिए उसे चिकित्सक के पास लाया गया था। क्लिनिक में उपचार के दौरान वह अचानक वहां से निकल गई और सीधे मयूराक्षी नदी के सेल्फी ब्रिज पर पहुंच गई, जहां उसने बिना किसी को संभलने का मौका दिए नदी में छलांग लगा दी।

कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं, घर लौटे परिजन

महिला द्वारा यह कदम उठाए जाने के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मछुआरों द्वारा सुरक्षित निकाले जाने और स्थिति सामान्य होने के बाद परिजन महिला को समझा-बुझाकर अपने साथ घर ले गए हैं।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...