HomeबिहारJDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर सोनू रजक ने बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीतीश पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।

- Advertisement -

युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ना प्राथमिकता

सोनू रजक ने कहा कि युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने उन पर विश्वास जताकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। वह इस भरोसे पर खरा उतरने के लिए लगातार प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और बिहार के विभिन्न जिलों के युवाओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों तथा जदयू की नीतियों से जोड़ने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच संगठन का विस्तार करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

- Advertisement -

जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने का संकल्प

सोनू रजक ने कहा कि पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि युवा कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और अधिक सक्रिय बनाया जा सकेगा।

(निशांत मिश्रा की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...