
Khunti News: खूंटी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मुरहू में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दवा वितरण केंद्र एवं मॉडल कुपोषण उपचार केंद्र (MTC) का विधिवत उद्घाटन किया गया।

स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं पर जोर

उद्घाटन के दौरान खूंटी उपायुक्त (DC) ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर का निरीक्षण कर उपलब्ध चिकित्सीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों को बेहतर इलाज, आवश्यक दवाओं की निरंतर उपलब्धता और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



