Homeझारखंडझारखंड शराब घोटाले में ED की एंट्री, फर्जी बैंक गारंटी देने वाले...

झारखंड शराब घोटाले में ED की एंट्री, फर्जी बैंक गारंटी देने वाले नीरज सिंह ने उगले राज

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jharkhand liquor scam: प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने झारखंड की नई उत्पाद नीति 2022 में हुए कथित घोटाले की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। इस मामले में कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी ने फर्जी बैंक गारंटी जमा करने वाले आरोपी नीरज सिंह का बयान दर्ज किया है। ED ने शराब घोटाले में पहले से दर्ज अपनी ECIR में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी ACB द्वारा IAS अधिकारी विनय चौबे और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी को भी शामिल कर लिया है। इसके बाद ही इस पूरे प्रकरण में नए सिरे से पूछताछ का सिलसिला शुरू किया गया है।

- Advertisement -

दस करोड़ से ज्यादा की फर्जी बैंक गारंटी का खुलासा

जांच में यह बात सामने आई है कि साल 2022 की उत्पाद नीति के तहत टेंडर की शर्तों में फेरबदल किया गया था, जिसके बाद छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से ताल्लुक रखने वाली कंपनियों ने झारखंड में पैर पसारे थे। दुकानों में मैनपावर सप्लाई का काम लेने वाली दो प्रमुख कंपनियों मेसर्स विजन हॉस्पिटैलिटी और मेसर्स मार्शन इनोवेटिव ने सरकार के पास जाली बैंक गारंटी जमा की थी। विजन हॉस्पिटैलिटी ने 5.35 करोड़ रुपये और मार्शन इनोवेटिव ने 5.02 करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी लगाई थी। इन दोनों कंपनियों के बैंक गारंटी से जुड़े कागजात पर नीरज सिंह के ही दस्तखत थे। ईडी की पूछताछ में नीरज सिंह ने खुद फर्जी बैंक गारंटी जमा करने की बात कबूल कर ली है।

- Advertisement -

अफसरों की मिलीभगत से चार जिलों में मिला था काम

उत्पाद विभाग के आला अधिकारियों की मिलीभगत के चलते इन जाली कागजात के सहारे ही कंपनियों को बड़ा ठेका मिल गया था। मार्शन इनोवेटिव को धनबाद और विजन हॉस्पिटैलिटी को हजारीबाग, कोडरमा तथा चतरा जिले में झारखंड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन की खुदरा शराब दुकानों में कर्मचारी उपलब्ध कराने का जिम्मा सौंपा गया था। नियमों के मुताबिक टेंडर फाइनल होने के बाद काम का आदेश यानी वर्क ऑर्डर जारी करने से पहले बैंक गारंटी की सत्यता जांचना अनिवार्य होता है। लेकिन विभाग के अधिकारियों ने जानबूझकर इन कंपनियों की बैंक गारंटी का सत्यापन नहीं कराया, जिससे राज्य सरकार के खजाने को भारी आर्थिक चपत लगी।

ताज़ा ख़बरें...

डोरंडा कॉलेज की दो महिला कर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 6 हफ्ते में परमानेंट करने का आदेश

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के डोरंडा कॉलेज में दस साल से...

रांची RIMS में शुरू होंगे 6 नए विभाग, 30 फैकल्टी डॉक्टरों की बहाली की तैयारी

Ranchi RIMS: रांची स्थित RIMS में मेडिकल छात्रों के लिए जल्द ही बड़ा अवसर...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म में CM हेमंत सोरेन ने निभाईं सभी रस्में, अब नेमरा में संस्कार भोज की...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को अपने पैतृक गांव नेमरा में...

जमशेदपुर में बाइक लेकर सड़कों पर उतरे SSP, फिर कंट्रोल रूम पहुंचकर CCTV से पूरे शहर पर रखी नजर

Jamshedpur: दुर्गा पूजा के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस पूरी...

ये भी पढ़ें...