Homeबिहारमैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार! ऐसे...

मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार! ऐसे देते थे घटना को अंजाम

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में गायिका मैथिली ठाकुर का सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने के नाम पर कथित ठगी करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब दो वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे मधेपुरा जिले के चंडिका स्थान में आयोजित एक जागरण कार्यक्रम के दौरान गिरफ्तार किया। पूछताछ में जमीन और नौकरी दिलाने के नाम पर भी रुपये लेने के आरोप सामने आए हैं। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।

- Advertisement -

मैथिली ठाकुर का कार्यक्रम कराने के नाम पर लिए थे रुपये

नवकोठी थानाध्यक्ष मो. फिरदौस के अनुसार, पहसारा निवासी विभाकर कुमार सिंह ने 10 अगस्त 2024 को नवकोठी थाना कांड संख्या 182/24 के तहत संतोष कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

- Advertisement -

शिकायत के मुताबिक, संतोष कुमार ने बसेरा मंच के माध्यम से 25 अगस्त 2024 को पहसारा में गायिका मैथिली ठाकुर का सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का दावा किया था। कार्यक्रम आयोजित कराने के नाम पर विभाकर कुमार सिंह से अग्रिम राशि ली गई थी।

आरोप है कि कार्यक्रम रद्द होने के बाद जब शिकायतकर्ता ने अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। काफी दबाव बनाने पर उसने 30 हजार रुपये लौटा दिए, लेकिन बाकी राशि वापस नहीं की। बार-बार मांगने के बावजूद रुपये नहीं मिलने पर विभाकर कुमार सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जमीन और नौकरी दिलाने के नाम पर भी ठगी के आरोप

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान संतोष कुमार पर जमीन दिलाने के नाम पर एक पुलिस अधिकारी से 19 लाख रुपये लेने का आरोप भी सामने आया है। इसके अलावा, बलिया के मनसेरपुर निवासी एक शिक्षक और अन्य लोगों से 28 लाख रुपये की कथित ठगी किए जाने की जानकारी मिली है।

थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि इन आरोपों से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लाल लाल चुनरी सितारों वाली’ पर झूमे भक्त, गिरिडीह में भक्ति जागरण का भव्य आयोजन, उमड़ा जनसैलाब

Giridih News: गिरिडीह शहर स्थित शास्त्री नगर दुर्गा मंडप में शारदीय नवरात्र के पावन...

गुमला में दुपट्टे के सहारे छत के पाइप से लटकी मिली पार्वती, 8 साल की छोटी बहन के रोने...

Gumla: गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित पाकर टोली में एक नाबालिग लड़की...

देवघर में फर्जी कस्टमर केयर बनकर लूटने वाले 9 गिरफ्तार

Deoghar Cyber Crime; झारखंड का देवघर एक बार फिर साइबर क्राइम को लेकर सुर्खियों...

गढ़वा के जंगलों में पुलिस की रेड, 900 किलो जावा महुआ और अवैध शराब भट्ठी तबाह

Garhwa: गढ़वा जिले में अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने अपना शिकंजा...

ये भी पढ़ें...