Homeझारखंडडोरंडा के तिवारी पेट्रोल पंप पर मारपीट, दोनों पक्षों पर FIR

डोरंडा के तिवारी पेट्रोल पंप पर मारपीट, दोनों पक्षों पर FIR

Published on

spot_img
spot_img

Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित तिवारी पेट्रोल पंप पर 19 अक्टूबर की रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते इतने बड़े टकराव में बदल गया कि पेट्रोल पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों की ओर से दी गई लिखित शिकायतों के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

कड़े से सिर फोड़ने का आरोप, तीन पर केस

पहली प्राथमिकी कुम्हार टोली निवासी संजीव कुमार वर्मा के आवेदन पर दर्ज की गई है, जिसमें संजय कुमार झा उर्फ संजू और उनके दो साथियों को नामजद आरोपी बनाया गया है। शिकायत के मुताबिक, संजीव कुमार वर्मा का बेटा ओम वर्मा अपने दोस्तों सैफ खान, आतिफ और मेहरान के साथ स्कूटी में पेट्रोल डलवाने गया था। आरोप है कि वहां पहले से सफेद रंग की गाड़ी में मौजूद युवकों ने नशे की हालत में पहले उनका नाम पूछा और फिर अचानक हमला कर दिया। आरोप यह भी है कि संजय झा ने हाथ में पहने लोहे के भारी कड़े से ओम के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका माथा फट गया और वह लहूलुहान हो गया।

- Advertisement -

महिला कर्मियों से बदसलूकी और 12 लाख के कैश रूम पर हमला

दूसरी प्राथमिकी पेट्रोल पंप प्रबंधन की ओर से ज्ञान चंद्र झा के बयान पर दर्ज की गई है। इस शिकायत में पप्पू वर्मा और करीब 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आवेदन में कहा गया है कि पेट्रोल भराने आए युवकों ने वहां काम कर रही महिला कर्मियों मेघा और नंदनी के साथ बदतमीजी की। जब ऑफिस स्टाफ संजीव कुमार झा और स्वराज झा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उनके साथ भी हाथापाई की गई।

आरोप है कि इसके कुछ ही देर बाद पप्पू वर्मा 30-40 लोगों की भीड़ लेकर पंप पर आ धमका और जमकर तोड़फोड़ व हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ ने उस कैश रूम का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, जिसमें उस वक्त 12 लाख रुपये नकद रखे हुए थे। हालांकि, गनीमत रही कि सूचना मिलते ही पुलिस समय पर मौके पर पहुंच गई, जिससे कोई बड़ी अनहोनी होने से टल गई। पुलिस अब पेट्रोल पंप पर लगे CCTV फुटेज खंगाल कर पूरे मामले की सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।

ताज़ा ख़बरें...

चाईबासा में लूट के 3 मामलों का खुलासा, हथियार के साथ कुख्यात अपराधी अनिल मुंडा गिरफ्तार

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने क्षेत्र में हुई लूट की तीन अलग-अलग घटनाओं...

जमीन के झगड़े में बच्चे को बनाया ढाल, गिरिडीह में 150 फीट ऊपर चढ़कर युवक ने किया हंगामा

Giridih news: पारिवारिक जमीन विवाद में एक युवक की सनक ने गुरुवार को पूरे...

चतरा में वाहन चालकों पर भारी पड़ा ट्रैफिक नियमों से खिलवाड़

Chatra : चतरा जिले के सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर स्थित शिवपुर के पास गुरुवार...

गिरीडीह में पुलिस की नाक के नीचे चोरी करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन…

Giridih news: गिरिडीह जिले में पुलिस के सूचना तंत्र और कार्यशैली पर उस वक्त...

ये भी पढ़ें...

चाईबासा में लूट के 3 मामलों का खुलासा, हथियार के साथ कुख्यात अपराधी अनिल मुंडा गिरफ्तार

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने क्षेत्र में हुई लूट की तीन अलग-अलग घटनाओं...

जमीन के झगड़े में बच्चे को बनाया ढाल, गिरिडीह में 150 फीट ऊपर चढ़कर युवक ने किया हंगामा

Giridih news: पारिवारिक जमीन विवाद में एक युवक की सनक ने गुरुवार को पूरे...

चतरा में वाहन चालकों पर भारी पड़ा ट्रैफिक नियमों से खिलवाड़

Chatra : चतरा जिले के सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर स्थित शिवपुर के पास गुरुवार...