
Begusarai: बेगूसराय से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली ख़बर सामने आई हैं, जहां एक नाबालिक लड़की के साथ कथित तौर पर दो दरिंदों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि दोनों दरिंदे पहले नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर को घर में ले गए और घर के अंदर गैंगरेप के घटन को अंजाम दिया।
जब नाबालिक लड़की ने चिल्लाना शुरू किया तो आवाज सुनकर घर के आसपास के लोग जमा हुए और दोनों दरिंदों को मौक़ा-ए-वारदात पर पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। कानून को हाथ में ना लेते हुए लोगो ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।

फांसी की सजा देने की मांग
इस घटना से नाराज लोगों ने रतनपुर थाना पहुंचकर दोनों आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर जमकर घंटे तक हंगामा किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, किशोरी मानसिक रूप से दिव्यांग बताई जा रही है। आरोप है कि उसकी इस स्थिति का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया। वही इस घटना की जानकारी मिलने के बाद नाबालिक लड़की के परिजनों ने रतनपुर थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
सदर अस्पताल में टेस्ट जारी
घटना की सूचना सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने रतनपुर थाना पहुंचकर दोनों आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर थाना पर काफी संख्या में लोग डटे रहे।
सदर डीएसपी प्रशांत कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को छानबीन करते हुए उन्होंने बताया है कि एक नाबालिक लड़की के साथ दो व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म किया है। फिलहाल मेडिकल टेस्ट के लिए नाबालिग लड़की को सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया है कि दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
(बेगूसराय से बबलू की रिपोर्ट)


