HomeबिहारGanesh Chaturthi Patna: CM सम्राट चौधरी ने महाराष्ट्र मंडल में की गणपति...

Ganesh Chaturthi Patna: CM सम्राट चौधरी ने महाराष्ट्र मंडल में की गणपति की पूजा, 55 लाख के सोने के मुकुट ने खींचा ध्यान

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

पटना: राजधानी पटना में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है। घरों से लेकर पूजा पंडालों तक भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। दारोगा राय पथ स्थित महाराष्ट्र मंडल में मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा की प्रतिकृति स्थापित की गई है। गणेश चतुर्थी के मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी महाराष्ट्र मंडल पहुंचे और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। (Ganesh Chaturthi Patna)

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने भगवान गणेश से बिहार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान महाराष्ट्र मंडल परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘गणेश भगवान की जय’ के जयकारों से गूंज उठा।

- Advertisement -

Ganesh Chaturthi Patna: CM सम्राट चौधरी ने की गणपति की आरती

महाराष्ट्र मंडल पहुंचने पर सदस्यों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने आरती में भी हिस्सा लिया। इससे पहले महाराष्ट्र मंडल में आयोजित विशेष पूजा में राज्यपाल सैयद अता हसैनन भी शामिल हुए थे।

55 लाख के सोने के मुकुट से सजे लालबाग के राजा

महाराष्ट्र मंडल में स्थापित गणेश प्रतिमा इस बार खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां मुंबई के लालबाग के राजा की प्रतिकृति को प्रतिष्ठित किया गया है।आयोजकों के मुताबिक, भगवान गणेश की प्रतिमा को हीरा, पन्ना और माणिक जड़ित करीब 55 लाख रुपये के सोने के मुकुट से सजाया गया है। यह मुकुट श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। सोमवार सुबह प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भगवान गणेश को 501 मोदकों का भोग लगाया गया।

मुंबई के 12 कारीगरों ने तैयार किया भव्य पंडाल

महाराष्ट्र मंडल के सचिव संजय भोंसले के अनुसार, मुंबई से आए 12 कारीगरों ने मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल तैयार किया है। पंडाल की आंतरिक सजावट भी मंदिर की शैली में की गई है। आयोजकों के मुताबिक, भगवान गणेश की प्रतिमा साडू मिट्टी से तैयार की गई है। पंडाल में दर्शन और पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

पटना के कई इलाकों में गणपति उत्सव की रौनक

गणेश चतुर्थी के मौके पर पटना के कई इलाकों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। दारोगा राय पथ स्थित महाराष्ट्र मंडल के अलावा मीठापुर बस स्टैंड, चितकोहरा बाजार, पटना सिटी और दानापुर समेत कई जगहों पर पूजा पंडाल सजाए गए हैं।

पंडालों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। शाम होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। बच्चों और युवाओं में भी गणपति उत्सव को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। कई पूजा स्थलों पर भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है।

सुख-शांति और समृद्धि की कामना

गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालु भगवान गणेश को दूर्वा, लाल फूल, सिंदूर और शमीपत्र अर्पित कर रहे हैं। भगवान गणेश को मोदक, लड्डू, फल और विभिन्न प्रकार के मिष्ठान का भोग लगाया जा रहा है।

पूजा और आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता से परिवार की खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। लोगों ने भगवान गणेश से समाज में शांति बनाए रखने और जीवन के संकट दूर करने की प्रार्थना भी की। पटना में गणेश चतुर्थी का यह उत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ शहर की सांस्कृतिक विविधता की भी झलक दिखा रहा है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...