Homeझारखंडकविताओं से सजा हिंदी दिवस, रांची DC ने कहा- हिंदी को विज्ञान,...

कविताओं से सजा हिंदी दिवस, रांची DC ने कहा- हिंदी को विज्ञान, शोध और रोजगार से जोड़ना होगा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Hindi Diwas: रांची में सोमवार को हिंदी दिवस का माहौल कुछ अलग ही नजर आया। एक तरफ कवियों और साहित्यकारों की रचनाओं ने समारोह में साहित्य का रंग घोला, तो दूसरी तरफ बदलते दौर में हिंदी की भूमिका और उसकी चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय राजभाषा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कवियों, साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया।

- Advertisement -

कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की। उन्होंने कहा कि हिंदी देश के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने वाली भाषा है और इसका दायरा सिर्फ बातचीत तक सीमित नहीं होना चाहिए।

- Advertisement -

‘हिंदी को विज्ञान और रोजगार से जोड़ना होगा’

उपायुक्त ने कहा कि हिंदी कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक लोगों को एक सूत्र में जोड़ने का काम करती है। उनके मुताबिक यह सिर्फ अपनी बात कहने का माध्यम नहीं, बल्कि देश की एकता और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने वाली भाषा भी है।

उन्होंने मातृभाषा में पढ़ाई के महत्व पर भी जोर दिया। भजंत्री ने कहा कि अपनी भाषा में अध्ययन और पठन-पाठन से किशोरों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिल सकता है, लेकिन आज जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से आगे बढ़ रहा है, ऐसे समय में मौलिक सोच और भाषा की समृद्धि को बनाए रखना भी बड़ी चुनौती है।

उन्होंने कहा कि हिंदी को केवल साहित्य और संवाद तक सीमित रखने के बजाय विज्ञान, नवाचार, शोध और रोजगार से जोड़ने की जरूरत है।

सरकारी कामकाज में हिंदी के इस्तेमाल पर जोर

हिंदी के संरक्षण के साथ उसके आधुनिक और व्यावहारिक इस्तेमाल को बढ़ाने की बात करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों से सरकारी कामकाज में हिंदी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने की अपील की।

इससे पहले अतिथियों के स्वागत और माल्यार्पण के बाद उपायुक्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन उप निदेशक, राजभाषा रविशंकर मिश्रा ने किया।

जब कविताओं ने बांधा समां

कार्यक्रम का अगला हिस्सा कवि सम्मेलन रहा, जहां अलग-अलग कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाईं। डॉ. जंगबहादुर पांडेय, डॉ. राजश्री जयंती, डॉ. सुरिंदर कौर नीलम, नसीर अफसर, नरेश कुमार बंका, शालिनी नायक, सदानंद सिंह यादव, सूरज श्रीवास्तव, डॉ. रजनी शर्मा ‘चन्दा’ और डॉ. विनोद सिंह गहरवार ने कविता पाठ किया।

कवियों की प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों को साहित्य और संवेदनाओं से जोड़ दिया और हिंदी दिवस का कार्यक्रम एक औपचारिक आयोजन से आगे बढ़कर साहित्यिक रंग में नजर आया।

अधिकारी और कर्मचारी भी रहे मौजूद

कार्यक्रम के अंत में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त के सचिव रविंद्र कुमार गगराई ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर रांची सदर एसडीओ कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, उप परिवहन आयुक्त अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक सुमन समेत आयुक्त कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...