Homeझारखंडथाने में नहीं सुनी जा रही शिकायत?, 28 अक्टूबर को रांची के...

थाने में नहीं सुनी जा रही शिकायत?, 28 अक्टूबर को रांची के SSP-SP से सीधे मिलने का मौका

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: पुलिस से जुड़ी शिकायतों को लेकर बार-बार थाने का चक्कर लगाने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। रांची जिले के थानों और OP में बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आम लोग अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। खास बात यह है कि रांची के SSP राकेश रंजन खुद सुखदेवनगर थाने में मौजूद रहेंगे, जबकि शहर और ग्रामीण इलाकों के अलग-अलग थानों में SP और DSP स्तर के अधिकारी लोगों की शिकायतें सुनेंगे।

रांची SSP कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम के लिए थानावार समय और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। ज्यादातर थानों में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक शिकायतें सुनी जाएंगी, जबकि कुछ थानों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यक्रम होगा। जिन थानों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचेंगे, वहां संबंधित थाना प्रभारी भी मौजूद रहेंगे।

- Advertisement -

सुखदेवनगर में SSP, चुटिया और सदर में SP सुनेंगे शिकायतें

सुखदेवनगर थाने में दोपहर 12 से 3 बजे तक SSP राकेश रंजन लोगों की शिकायतें सुनेंगे। इसी समय चुटिया थाने में सिटी SP पारस राणा, सदर थाने में ट्रैफिक SP राकेश सिंह और नगड़ी थाने में ग्रामीण SP गौरव गोस्वामी मौजूद रहेंगे। सुखदेवनगर थाने में ASP कोतवाली निखिल राय भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

लालपुर थाने में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यक्रम रखा गया है। यहां सिटी DSP केवी रमण सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोगों की शिकायतें सुनेंगे। इसके बाद वह दोपहर 1 से 3 बजे तक चुटिया थाने में मौजूद रहेंगे।

इसी तरह DSP अजय आर्य सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नगड़ी थाने और दोपहर 1 से 3 बजे तक रातू थाने में शिकायतें सुनेंगे। DSP अमर कुमार पांडेय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कांके थाने और दोपहर 1 से 3 बजे तक नामकुम थाने में मौजूद रहेंगे।

सदर DSP संजीव कुमार बेसरा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सदर थाने और दोपहर 1 से 3 बजे तक गोंदा थाने में लोगों से मिलेंगे। वहीं, हटिया DSP नीरज कुमार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक धुर्वा थाने और दोपहर 12 से 3 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम के तहत जगन्नाथपुर थाने में मौजूद रहेंगे।

बुंडू DSP ओम प्रकाश सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दशमफॉल थाने और दोपहर 1 से 3 बजे तक सोनाहातू थाने में शिकायतें सुनेंगे। साइबर DSP प्रदीप कुमार दोपहर 12 से 3 बजे तक रांची साइबर थाने में मौजूद रहेंगे।

इन थानों में थाना प्रभारी सुनेंगे लोगों की समस्याएं

जिन थानों में वरिष्ठ अधिकारियों का कार्यक्रम तय नहीं है, वहां संबंधित थाना प्रभारी लोगों की शिकायतें सुनेंगे। डेलीमार्केट, ओरमांझी, बरियातू, खेलगांव, अरगोड़ा, सदर, एयरपोर्ट, कोतवाली, डोरंडा, लोअर बाजार, हिंदपीढ़ी, विधानसभा, चान्हो, लापुंग और ठाकुरगांव थानों में दोपहर 12 से 3 बजे तक जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित होगा।

इसके अलावा मैक्लुस्कीगंज, बुंडू, राहे, BIT मेसरा, पिठोरिया, सिल्ली, इटकी, तमाड़, बुढ़मू, खलारी, अनगड़ा, नरकोपी और बेड़ो थानों में भी इसी समय शिकायतें सुनी जाएंगी।

पंडरा, पुंदाग, खरसिदाग, मुरी, तुपुदाना और दलादली OP में भी संबंधित प्रभारी मौजूद रहेंगे। रांची और बुंडू के महिला थानों के साथ साइबर थाने में भी लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी।

पुलिस की ओर से जारी कार्यक्रम में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित थाना और OP प्रभारी निर्धारित समय के अनुसार मौजूद रहेंगे, ताकि लोग अपनी शिकायतें सीधे उनके सामने रख सकें।

मांडर थाने में नहीं होगा कार्यक्रम, जानें वजह

रांची पुलिस ने मांडर थाने के लिए इस बार जन शिकायत समाधान कार्यक्रम निर्धारित नहीं किया है। पुलिस के अनुसार, मुड़मा मेले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी वजह से 28 अक्टूबर को मांडर थाने में यह कार्यक्रम नहीं होगा।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...