Homeझारखंडगिरिडीह में रवींद्र ग्रंथागार में बना भव्य पंडाल, पट खुलते ही उमड़े...

गिरिडीह में रवींद्र ग्रंथागार में बना भव्य पंडाल, पट खुलते ही उमड़े श्रद्धालु

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: दीपावली और कार्तिक अमावस्या के अवसर पर गिरिडीह में मां काली की पूजा पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। शहर के अलग-अलग हिस्सों में शक्ति की देवी मां काली की पूजा-अर्चना को लेकर खास रौनक देखने को मिली।

शहर के बंगाली गर्ल्स स्कूल में रवींद्र ग्रंथागार पूजा समिति की ओर से भव्य पंडाल बनाकर माता की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई थी। देर शाम जैसे ही मां का पट खुला, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और युवाओं ने कतारबद्ध होकर माता के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।

काली बाड़ी में दीपदान, मुक्ति धाम में देर रात तक चला पूजन

शहर के काली बाड़ी चौक स्थित प्राचीन काली मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था, जहां दीपदान करने के लिए महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं सबसे अधिक भीड़ मुक्ति धाम श्मशान घाट पर देखी गई, जहां देर रात विशेष पूजा-अर्चना शुरू हुई। इस अनुष्ठान में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देर रात चले वैदिक व पारंपरिक अनुष्ठानों के बाद तड़के सुबह मां को महाभोग अर्पित किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...