Homeझारखंडरेलकर्मियों को बड़ा तोहफा, सुविधा पास पर राजधानी और वंदे भारत में...

रेलकर्मियों को बड़ा तोहफा, सुविधा पास पर राजधानी और वंदे भारत में सफर

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi News: रेलवे में कार्यरत कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए रेलवे बोर्ड ने एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। अब रेल कर्मचारी अपने सुविधा पास के जरिए राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और वंदे भारत जैसी प्रीमियम और सेमी हाई-स्पीड ट्रेनों में भी यात्रा का आनंद ले सकेंगे। इस बहुप्रतीक्षित सुविधा का लाभ वर्तमान में सेवारत कर्मचारियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त कर्मियों और विधवा पास धारकों को भी समान रूप से मिलेगा। रेलवे बोर्ड के निदेशक यात्री विपणन द्वितीय संजय मनोचा और संयुक्त निदेशक स्थापना कल्याण एमएम जेयाबलान के संयुक्त हस्ताक्षर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

किराए का अंतर देकर कर सकेंगे उच्च श्रेणी में सफर

नए आदेश के तहत कार्यरत एवं सेवानिवृत्त रेलकर्मी अपने सुविधा पास, मानद सेवानिवृत्ति पास और विधवा पास के आधार पर तय पात्रता से ऊपर की श्रेणी में भी सफर कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें केवल अपनी निर्धारित श्रेणी और उच्च श्रेणी के किराए के बीच का अंतर चुकाना होगा। इस व्यवस्था के लागू होने से रेलकर्मियों को प्रीमियम ट्रेनों की उच्च श्रेणियों में सफर करने का सीधा अवसर मिलेगा।

- Advertisement -

ऑनलाइन बुकिंग की रुकावटें दूर, सिस्टम में बदलाव के निर्देश

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के जोनल सचिव ओपी शर्मा और ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के धनबाद मंडल मीडिया प्रभारी एनके खवास ने बताया कि फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के लगातार प्रयासों से यह ऐतिहासिक फैसला संभव हुआ है। पूर्व में ऑनलाइन टिकट बुकिंग व्यवस्था लागू होने के बाद तकनीकी कारणों से इस सुविधा पर अस्थाई रोक लग गई थी। फेडरेशन की मांग पर संज्ञान लेते हुए रेलवे बोर्ड ने अब ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम यानी HRMS और PRS टिकट सॉफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

कर्मचारियों के लिए कंफर्म सीट कोटा की मांग जारी

यूनियन के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह निर्णय रेलकर्मियों और उनके परिवारों के मनोबल को बढ़ाने वाला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रीमियम ट्रेनों में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अलग से पर्याप्त संख्या में कंफर्म बर्थ का कोटा निर्धारित कराने का मुद्दा भी रेलवे बोर्ड के समक्ष उठाया गया है और जल्द ही इस मांग पर भी सकारात्मक निर्णय कराया जाएगा।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...