Homeबिहारअनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, सात...

अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

बिहार में जदयू के निष्कासित विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बिहार विधानसभा सचिवालय ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। उनसे पूछा गया है कि दल-बदल कानून के उल्लंघन के आरोपों के आधार पर उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई क्यों न की जाए।

विधानसभा के प्रभारी सचिव संजय कुमार सिंह की ओर से सोमवार को अनंत सिंह के नाम नोटिस जारी किया गया। यह कार्रवाई जदयू की ओर से भेजे गए पत्र के आधार पर की गई है। शिकायत में अनंत सिंह पर विधान परिषद चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

- Advertisement -

जदयू की शिकायत पर जारी हुआ नोटिस

नोटिस में जदयू की शिकायत का उल्लेख किया गया है। पार्टी ने हाल में संपन्न विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में अनंत सिंह की कथित दल विरोधी भूमिका को लेकर कार्रवाई की मांग की थी।

जदयू का आरोप है कि अनंत सिंह ने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के बजाय दूसरी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया। इसी आधार पर उनके खिलाफ दल-बदल कानून के उल्लंघन का मामला उठाया गया है।

नीरज कुमार के खिलाफ अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू ने नीरज कुमार को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया था। वहीं, अनंत सिंह अनसुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के पक्ष में प्रचार करते नजर आए थे।

जदयू ने इसे पार्टी के अनुशासन और दल-बदल कानून के खिलाफ बताया। हालांकि, विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के संबंध में अंतिम निर्णय संबंधित संवैधानिक प्रक्रिया के तहत लिया जाएगा।

जदयू ने छह साल के लिए किया निष्कासित

विधान परिषद चुनाव में कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर जदयू ने अपने स्तर पर भी कार्रवाई की है। पार्टी ने अनंत सिंह की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करते हुए उन्हें छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

अब विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी नोटिस के बाद उनकी विधायकी पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। अनंत सिंह को निर्धारित समयसीमा के भीतर अपना पक्ष रखना होगा। उनके जवाब और मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...