Homeबिहारगाँव पहुंचे अनंत सिंह, बेटी की शादी की तैयारी का लिया जायजा;...

गाँव पहुंचे अनंत सिंह, बेटी की शादी की तैयारी का लिया जायजा; घुड़दौड़ में विजेता को मिलेगी थार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

मोकामा विधायक अनंत सिंह अपनी छोटी बेटी की शादी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अपने पैतृक गांव नदावां पहुंचे। गांव में उनके पहुंचने पर समर्थकों की भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने शादी समारोह की तैयारियों के साथ-साथ घुड़दौड़ के आयोजन को लेकर भी जानकारी ली और मैदान का निरीक्षण किया।गांव पहुंचने के बाद अनंत सिंह काफी देर तक अपने लोगों के साथ घर के बाहर बैठे रहे। इस दौरान उनसे मिलने वाले समर्थकों और स्थानीय लोगों का तांता लगा रहा।

घुड़दौड़ के मैदान का किया निरीक्षण

अनंत सिंह ने गांव पहुंचते ही सबसे पहले शादी समारोह के दौरान होने वाली घुड़दौड़ की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने घुड़दौड़ के लिए तैयार किए जा रहे मैदान का भी निरीक्षण किया।बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान भव्य घुड़दौड़ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से घुड़सवार शामिल होंगे।

- Advertisement -

घुड़दौड़ के विजेताओं को मिलेंगे बड़े इनाम

शादी समारोह में आयोजित होने वाली घुड़दौड़ के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई है।बताया जा रहा है कि घुड़दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को थार गाड़ी, दूसरे स्थान पर आने वाले विजेता को बाइक और तीसरे स्थान पर रहने वाले विजेता को स्कूटी दी जाएगी। इन पुरस्कारों को लेकर स्थानीय लोगों और समर्थकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है।

शादी समारोह में शामिल होंगे कई नामी कलाकार

अनंत सिंह की बेटी की शादी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। समर्थकों के अनुसार, शादी समारोह में फिल्म अभिनेता सोनू सूद, भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह, गायक गुंजन सिंह और उदित नारायण सहित कई नामी कलाकार शामिल हो सकते हैं।

कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। हालांकि, कलाकारों की भागीदारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

सोनू सूद से अनंत सिंह की करीबी चर्चा में

मोकामा विधायक अनंत सिंह और फिल्म अभिनेता सोनू सूद के बीच करीबी संबंध होने की चर्चा पहले भी सामने आती रही है। बताया जाता है कि बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सोनू सूद के पहुंचने पर अनंत सिंह ने अपनी गाड़ी भेजी थी। इसके अलावा, दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन वीडियो में अनंत सिंह सोनू सूद को अपने घर आने का आमंत्रण देते नजर आए थे। फिलहाल, अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावां में बेटी की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शादी समारोह में घुड़दौड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहने की संभावना है।

रिपोर्ट: रवि शंकर शर्मा

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...