Homeबिहारअरवल में पुलिस एकादश ने पत्रकार एकादश को 7 विकेट से हराया,...

अरवल में पुलिस एकादश ने पत्रकार एकादश को 7 विकेट से हराया, 12 ओवर में हासिल किया 116 रन का लक्ष्य

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

अरवल: पुलिस और पत्रकारों के बीच आपसी सौहार्द, मैत्री और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस लाइन अरवल में 15 ओवर का मैत्री क्रिकेट मुकाबला आयोजित किया गया। पुलिस एकादश और पत्रकार एकादश के बीच खेले गए इस रोमांचक मैच में पुलिस एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पत्रकार एकादश को सात विकेट से हरा दिया।

मुकाबले में पुलिस एकादश के कप्तान और पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पत्रकार एकादश की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। पत्रकार टीम की ओर से दीप प्रकाश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर 64 रनों की आकर्षक पारी खेली।116 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस एकादश की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी की। टीम ने महज 12 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबले को सात विकेट से अपने नाम कर लिया।

- Advertisement -

पत्रकार एकादश की कप्तानी बब्लू सिन्हा ने की, जबकि पुलिस एकादश का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव ने किया। शानदार बल्लेबाजी के लिए पत्रकार एकादश के दीप प्रकाश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मैत्री मुकाबले ने पुलिस और पत्रकारों के बीच बेहतर तालमेल, आपसी सहयोग और सौहार्द का संदेश दिया। खेल के माध्यम से दोनों टीमों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और खेल भावना का परिचय दिया।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...