Homeबिहारबांका में महादलित टोले में डीएम ने मनाई दिवाली, बच्चों को बांटी...

बांका में महादलित टोले में डीएम ने मनाई दिवाली, बच्चों को बांटी मिठाइयां

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

बांका। दीपावली के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए बांका के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल अमरपुर प्रखंड के खेमीचक गांव स्थित महादलित टोले पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों और बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और बच्चों के बीच मिठाइयां बांटकर उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं। डीएम को अपने बीच पाकर महादलित टोले के बच्चों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जिलाधिकारी ने बच्चों से मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और दीपावली के महत्व के बारे में बताया।

समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचे त्योहार की खुशियां

इस मौके पर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से महादलित मोहल्ले में दीपावली मनाने का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक खुशियों का संदेश पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि त्योहार केवल अपने परिवार के साथ खुशियां मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि समाज के सभी लोगों के साथ प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का भी अवसर है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि दीपावली की खुशियां समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक भी पहुंचनी चाहिए। सभी वर्गों की भागीदारी से ही सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव मजबूत होगा।

साफ-सफाई बनाए रखने की भी की अपील

दीपावली के अवसर पर जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छ वातावरण में त्योहार मनाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। जिलाधिकारी की इस पहल से महादलित टोले के बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। प्रशासन की इस पहल को सामाजिक सहभागिता, समानता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...