Homeबिहारबिहार कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने तैयार की रेड और ब्लू टी,...

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने तैयार की रेड और ब्लू टी, जल्द बाजार में होगी उपलब्ध

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU), सबौर के वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक फूलों से रेड टी और ब्लू टी तैयार की है। विश्वविद्यालय का दावा है कि इन चायों को जल्द ही आम लोगों के लिए बाजार में उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है। गुड़हल और कुदरूम के फूलों से रेड टी, जबकि अपराजिता के फूलों से ब्लू टी विकसित की गई है।

कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह की ‘वेस्ट टू वेल्थ’ थीम के तहत विश्वविद्यालय के हॉर्टिकल्चर विभाग ने इन उत्पादों को तैयार किया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इनकी उत्पादन लागत बाजार में उपलब्ध ग्रीन टी की तुलना में कम रखने का प्रयास किया गया है। कुलपति सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों ने भी इन चायों का स्वाद चखा है।

- Advertisement -

गुड़हल और कुदरूम से रेड, अपराजिता से ब्लू टी

बीएयू के असिस्टेंट प्रोफेसर सह वैज्ञानिक डॉ. अनीत कुमार ने बताया कि दोनों चाय पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से तैयार की गई हैं। इन्हें बनाने में बाहरी रासायनिक तत्वों और पदार्थों का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, रेड और ब्लू टी में फेनोलिक यौगिक, फ्लेवोनॉयड और एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में सहायक माने जाते हैं।

क्या कहते हैं बीएयू के कुलपति?

बीएयू के कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने कहा कि ‘वेस्ट टू वेल्थ’ थीम के तहत वैज्ञानिकों ने ब्लू और रेड टी विकसित की है। उनके अनुसार, इनकी उत्पादन लागत ग्रीन टी की तुलना में कम होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह उत्पाद देश के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है।

फूलों को संरक्षित करने के लिए बनेगा अलग बाग

वैज्ञानिकों के मुताबिक, गुड़हल के फूल सालभर उपलब्ध रहते हैं, लेकिन कुदरूम और अपराजिता के फूल मौसमी होते हैं। ऐसे में इनके फूलों को संबंधित मौसम में एकत्र कर संरक्षित रखने की योजना बनाई जा रही है।

इसके लिए बीएयू परिसर में गुड़हल, अपराजिता और कुदरूम के अलग-अलग बाग विकसित करने की तैयारी है, ताकि चाय के उत्पादन के लिए कच्चे माल की उपलब्धता बनी रहे।

ग्रीन टी के साथ हुआ वैज्ञानिक परीक्षण

बीएयू के वरीय वैज्ञानिक डॉ. अहमर आफताब ने बताया कि विश्वविद्यालय की तकनीक के जरिए फूलों के प्राकृतिक गुणों और गुणवत्ता को बेहतर तरीके से संरक्षित करने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने बताया कि ग्रीन टी, रेड टी और ब्लू टी का वैज्ञानिक परीक्षण कर उनकी तुलना की गई है। विश्वविद्यालय के अनुसार, परीक्षण में रेड और ब्लू टी के कुछ मानकों पर बेहतर परिणाम सामने आए हैं। फिलहाल इन उत्पादों की गुणवत्ता और सेल्फ लाइफ का अध्ययन किया जा रहा है।

बीएयू की ओर से इन चायों को बाजार में उतारने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है। अब देखना होगा कि इनकी गुणवत्ता, कीमत और उपलब्धता को लेकर अंतिम तैयारी कब पूरी होती है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...