HomeझारखंडCCL के एकेके ओसीपी में रोड सेल ठप, स्थानीय ट्रक मालिकों की...

CCL के एकेके ओसीपी में रोड सेल ठप, स्थानीय ट्रक मालिकों की हड़ताल जारी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bermo: CCL (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) के B&K (बीएंडके) क्षेत्र अंतर्गत एकेके ओसीपी में कोयले के उठाव को लेकर विवाद गहरा गया है। लोकल रोड सेल से जुड़े ट्रक मालिकों और ट्रांसपोर्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। स्थानीय ट्रक मालिकों का आरोप है कि CCL प्रबंधन रोड सेल में कोयला देने के बजाय हाईवा ट्रकों के माध्यम से कोयले का उठाव करा रहा है, जिससे स्थानीय कारोबारियों का रोजगार छिन रहा है।

- Advertisement -

पूंजीपतियों के ई-ऑक्शन से बढ़ा विवाद

हड़ताल कर रहे ट्रक ऑनर्स का कहना है कि ई-ऑक्शन में बड़े-बड़े पूंजीपति ऊंची बोलियां लगाकर कोयला तो बुक कर लेते हैं, लेकिन स्थानीय रोड सेल से जुड़े छोटे व्यापारियों को कोयला नहीं दिया जा रहा है। इसके बजाय बड़ी-बड़ी हाईवा गाड़ियों के जरिए कोयले का उठाव किया जा रहा है। इसी के विरोध में स्थानीय स्तर पर चलने वाले रोड सेल से जुड़े दर्जनों लोगों ने काम पूरी तरह से ठप कर दिया है।

- Advertisement -

पावर प्लांट के लिए कोयला ढुलाई रहेगी चालू

हड़ताल पर बैठे व्यापारियों और ट्रक मालिकों ने साफ किया है कि उनकी लड़ाई स्थानीय अधिकारों और रोजगार को बचाने की है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान पावर प्लांट को भेजी जाने वाली आवश्यक कोयले की आपूर्ति बाधित नहीं होगी और पावर प्लांट के लिए कोयले का परिवहन जारी रहेगा।

समाधान की मांग पर अड़े स्थानीय लोग

स्थानीय ट्रक मालिकों का कहना है कि जब तक सीसीएल प्रबंधन रोड सेल में गाड़ियों को कोयला देने की व्यवस्था बहाल नहीं करता, तब तक उनका यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। इस हड़ताल के कारण खदान क्षेत्र में ट्रकों की लंबी कतारें लग गई हैं और सामान्य कोयला ढुलाई का काम प्रभावित हुआ है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...