Homeझारखंडबेरमो में पूजा के दौरान गाना बजाने को लेकर विवाद, दबंगों ने...

बेरमो में पूजा के दौरान गाना बजाने को लेकर विवाद, दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर किया…

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bermo: बेरमो क्षेत्र के पेक नारायणपुर थाना अंतर्गत पोखरिया गांव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में रंग में भंग पड़ गया। गांव में मां मनसा पूजा समारोह के दौरान गाना बजाने की मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस मारपीट में मंटू सिंह नाम का एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया।

- Advertisement -

डीवीसी अस्पताल में चल रहा है इलाज

घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल मंटू सिंह को डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित युवक के पिता खेमलाल सिंह ने पेक नारायणपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा पूजा समारोह के दौरान केवल गाना बजाने के लिए कह रहा था, तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर उसे बेहोश कर दिया।

- Advertisement -

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

घटना के दौरान किसी ने इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत मामले पर संज्ञान लिया।

वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

पेक नारायणपुर थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस वायरल वीडियो फुटेज को खंगाल रही है और उसमें दिख रहे आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपद्रवियों और मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...